कैंची मोड़ से बरमाणा चौक तक निकाली रैली, पुतला फूंका

बरमाना कैंचीमोड के ग्रामीणों ने कैंची मोड़ से लेकर बरमाना चौक तक विरोध रैली निकाली तथा पाकिस्तान का पुतला जलाया। रैली में बरमाना के युवा, बुजुर्ग तथा महिला शक्ति ने हिस्सा लिया। यह रैली पुलवामा में भारतीय सैनिकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में निकाली गई। स्थानीय लोगों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 03:24 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 03:24 PM (IST)
कैंची मोड़ से  बरमाणा चौक 
तक निकाली रैली, पुतला फूंका
कैंची मोड़ से बरमाणा चौक तक निकाली रैली, पुतला फूंका

संवाद सहयोगी, बरमाणा : बरमाणा कैंचीमोड के ग्रामीणों ने आतंकी हमले के खिलाफ कैंची मोड़ से बरमाना चौक तक विरोध रैली निकाली तथा पाकिस्तान का पुतला जलाया। रैली में बरमाणा के युवा, बुजुर्ग तथा महिला शक्ति ने हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान को इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। अगर हमारी जरूरत पड़ी तो हम बिना किसी शर्त के बॉर्डर पर जाने के लिए भी तैयार हैं। बरमाणा की मातृशक्ति ने भी यह ऐलान किया कि हम अपने वीर बहादुर सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारतीय सेना का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। अमर जीत का कहना है कि बिना किसी राजनीति से इस निर्णायक  घड़ी में भारत सरकार का साथ दें। उन्होंने सरकार से भी यह मांग की है कि देश की सुरक्षा के लिए सार्थक कदम उठाएं।  पूरा आसमान वीर जवान अमर रहे तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा। रैली में जिला बिलासपुर इंटक के महासचिव अमरजीत, जिला इंटक के प्रधान विजय कृष्ण शर्मा, राजकुमार, नरेंद्र ठाकुर, कमलेश ठाकुर,  अनिल ठाकुर,  पर¨वदर, राजकुमार, सरफराज, राकेश संख्यान, जो¨गदर ¨सह ठाकुर चौधरी, दिलशाद,  द्रोपदी देवी, उर्मिला, सुंदरी देवी, फूला देवी, कौशल्या देवी, कुंता देवी,  संजीव कुमार, नीरज कुमार,  विकी, राजू, इंद्रजीत, बलवीर  ¨सह, प्रीतम ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी