लघुनाटिका में कन्या विद्यालय बिलासपुर द्वितीय

डीएवी घुमारवीं में जिलास्तरीय बाल विज्ञान मेला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या बिलासपुर की छात्राओं ने विज्ञान लघु नाटिका में जिला भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रिसीपल एसपी चढ्ढा ने बताया कि इस बार लघु नाटिका में अभिनय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 07 Oct 2019 06:32 AM (IST)
लघुनाटिका में कन्या विद्यालय बिलासपुर द्वितीय
लघुनाटिका में कन्या विद्यालय बिलासपुर द्वितीय

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : डीएवी घुमारवीं में जिलास्तरीय बाल विज्ञान मेला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या बिलासपुर की छात्राओं ने विज्ञान लघु नाटिका में जिलाभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल एसपी चढ्डा ने बताया कि इस बार लघु नाटिका में अभिनय कर रही छात्राओं में शामिल तमसा, फरहीन, वेदांती, तानिया, आरूषि, कृतिका, मिस्बाह और सानिया ने दमदार अभिनय से न सिर्फ दर्शकों को भावुक किया बल्कि निर्णायक मंडल को भी सोचने पर विवश किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक नवदीप वर्मा, हरीश व स्वाति चंदेल के कुशल मार्गदर्शन में बच्चों ने इस उपलब्धि को हासिल किया। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

chat bot
आपका साथी