बिलासपुर में जंगली जानवरों के अंग बरामद

वन्य प्राणी संरक्षण में जुटी एक संस्था की शिकायत पर वन विभाग व पु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 09:30 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 09:30 PM (IST)
बिलासपुर में जंगली जानवरों के अंग बरामद
बिलासपुर में जंगली जानवरों के अंग बरामद

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : वन्य प्राणी संरक्षण में जुटी एक संस्था की शिकायत पर वन विभाग व पुलिस की टीम ने वीरवार सायं बिलासपुर शहर में एक साथ कई पंसारियों की दुकानों में दबिश दी। दो पंसारियों के कब्जे से वन्य प्राणियों के अंग बरामद हुए। चेतना चौक के पास स्थित एक पंसारी की दुकान में दिल्ली से आई टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्के मारकर दुकान से बाहर निकाल दिया। इस दौरान पुलिस एक अधिकारी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

डीएफओ सरोज भाई पटेल ने कहा दिल्ली से आई टीम की सूचना मिलने के बाद टीम पंसारियों की दुकानों में दबिश देने के लिए भेजी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा दिल्ली से आई टीम ने पुलिस सुरक्षा मागी थी। इस पर पुलिस को मौके पर भेज दिया है।

देशभर में वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए अभियान छेड़ने वाले दीपक कुमार ने बताया उन्होंने बिलासपुर शहर के चेतना चौक के पास स्थित पंसारी की दुकान में जानवरों के अंग मांगे। इस पर पंसारी भी इन्हें देने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद वन विभाग व पुलिस टीम ने दुकान में दबिश दी तो जानवरों के कई अंग बरामद हुए। इसके बाद उन्होंने साथियों के साथ बस स्टैंड के सामने पंसारी की दुकान में जानवरों के अंग मांगे। यहां भी पंसारी देने को तैयार हो गया। उसके कब्जे से भी जानवरों के अंग बरामद हुए। इनमें हाथीदांत भी शामिल है। दिल्ली से आए संस्था के पदाधिकारियों, पुलिस व वन विभाग की दबिश के बाद कई पंसारी दुकानें बंद करके चले गए।

chat bot
आपका साथी