नानी से धोखे से अंगूठा लगा हड़पे पांच लाख

भराड़ी : भराड़ी थाना के तहत आने वाले हंबोट में एक बुजुर्ग महिला ने अपने नाती पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jul 2017 09:29 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jul 2017 09:29 PM (IST)
नानी से धोखे से अंगूठा लगा हड़पे पांच लाख
नानी से धोखे से अंगूठा लगा हड़पे पांच लाख

भराड़ी : भराड़ी थाना के तहत आने वाले हंबोट में एक बुजुर्ग महिला ने अपने नाती पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। द्रोपदी देवी ने बताया कि उसके नाती ने उसके धोखे से लगाए गए अंगूठे के निशान के आधार पर पाच लाख का लोन ले लिया था। उसे इस बात का पता तब चला जब उसकी जमीन को कुर्क करने अधिकारी घर पहुंचे। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पांच लाख रुपये के लोन के बदले उसकी जमीन गिरवी रख दी गई है। बुजुर्ग महिला के अनुसार उसने न तो लोन का पैसा लिया है और न ही उसे इसका कोई पता है।

उधर, एसपी राहुल नाथ ने बताया कि वृद्ध महिला की शिकायत के आधार पर 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जाच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी