ज्यादा पैदल चलें हड्डियां होंगी मजबूत

घटती गतिशीलता की वजह से लोगों की हड्डियां लगातार कमजोर होती जा रही हैं। वॉश्ंिागटन स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ता क्रिस्टोफर र$फ ने यह शोध किया है, जिसमें कई जगहों से एकत्र किए गए फॉसिल्स के सैंपल्स के जरिये 33 हजार साल पहले यूरोप में रहने वाले सैकड़ों मनुष्यों की हड्डियों की जांच की गई।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 09 Nov 2015 03:08 PM (IST) Updated:Mon, 09 Nov 2015 03:16 PM (IST)
ज्यादा पैदल चलें हड्डियां होंगी मजबूत

घटती गतिशीलता की वजह से लोगों की हड्डियां लगातार कमजोर होती जा रही हैं। वॉश्ंिागटन स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ता क्रिस्टोफर र$फ ने यह शोध किया है, जिसमें कई जगहों से एकत्र किए गए फॉसिल्स के सैंपल्स के जरिये 33 हजार साल पहले यूरोप में रहने वाले सैकड़ों मनुष्यों की हड्डियों की जांच की गई। शोधकर्ताओं के मुताबिक अब तक कमजोर हड्डियों का कारण शहरीकरण और खानपान के गलत तरीके को समझा जाता था, लेकिन अध्ययन में यह पाया गया कि इसकी असली वजह खेती के विकास व मानव जाति की कम होती गतिशीलता में छिपी है। जैसे ही खेती का विकास हुआ, मनुष्य की खानाबदोश जीवनशैली पूरी तरह बदल गई और उसने पहली बार अपना स्थायी निवास बनाया। इसके बाद वह अपना ज्यादातर व$क्त बैठकर बिताने लगा। आज लोगों का वजन अपने पूर्वजों से काफी ज्यादा है, लेकिन उनकी हड्डियों का भार का$फी हलका है। यही हलकी हड्डियां ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का कारण बनती हैं। इसलिए शोधकर्ताओं ने कहा कि अपनी हड्डियां मजबूत बनाने के लिए जहां तक संभव हो व्यक्ति को पैदल चलने की कोशिश करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी