कांस्य पदक जीत कर लौटी टीम का किया स्वागत

जागरण संवाददाता जगाधरी जिला कराटे एसोसिएशन के महासचिव नरेश कुमार ने हिदू ग‌र्ल्स कॉलेज में छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया। आयोजन महिला प्रकोष्ठ की ओर से किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 01:52 AM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 01:52 AM (IST)
कांस्य पदक जीत कर लौटी टीम का किया स्वागत
कांस्य पदक जीत कर लौटी टीम का किया स्वागत

जागरण संवाददाता, जगाधरी : जिला कराटे एसोसिएशन के महासचिव नरेश कुमार ने हिदू ग‌र्ल्स कॉलेज में छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया। आयोजन महिला प्रकोष्ठ की ओर से किया गया। कराटे ट्रेनिग शिविर में महिला प्रकोष्ठ की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। आत्म रक्षा के लिए छात्राओं में इस शिविर में भाग लेने में भरपूर उत्साह देखा गया।

प्राचार्या डॉ. उज्जवल ने कहा कि शिक्षा के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन छात्राओं के लिए किया जाता है। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 17वीं हरियाणा सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप के लिए महिला प्रकोष्ठ की छात्राओं ने भाग लिया। कुमेटो प्रतियोगिता के लिये चार और काटा प्रतियोगिता के लिए छात्राओं की टीम ने कांस्य पदक जीता। प्राचार्या ने छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज मंजू जैन को और छात्राओं की कड़ी मेहनत के लिए विजेता छात्राओं को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी