गलत खानपान से बढ़ रहे शुगर के मरीज

गलत खानपान आलस्य और तनाव के कारण शुगर आज शुगर के रोगियों संख्या में तेजी बढ़ रही है। यदि हम अपना खानपान सही रखें और तनाव व आलस्य को दूर भगाएं तो हम इस बीमारी से निजात पा सकते हैं। हमें सूर्य उदय होने से एक घंटा पहले उठना चाहिए और एक लीटर गुन-गुना पानी बैठकर पीना चाहिए। वहीं हमें सुबह एक घंटा सैर जरूर करनी चाहिए। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 07:40 AM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 07:40 AM (IST)
गलत खानपान से बढ़ रहे शुगर के मरीज
गलत खानपान से बढ़ रहे शुगर के मरीज

संस, रादौर : गलत खानपान, आलस्य और तनाव के कारण शुगर आज शुगर के रोगियों संख्या में तेजी बढ़ रही है। यदि हम अपना खानपान सही रखें और तनाव व आलस्य को दूर भगाएं तो हम इस बीमारी से निजात पा सकते हैं। हमें सूर्य उदय होने से एक घंटा पहले उठना चाहिए और एक लीटर गुन-गुना पानी बैठकर पीना चाहिए। वहीं हमें सुबह एक घंटा सैर जरूर करनी चाहिए। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।

जगाधरी के वैध दयानंद कंबोज ने रविवार को रादौर में बताया कि हमें नाश्ते में एक गिलास दूध, जिसमें तीन ग्राम हल्दी हो, दो ग्राम दालचीनी, 10 बादाम और दो अखरोट का सेवन करें। इसके दो घंटे बाद स्लाद और फ्रूट का सेवन करें। हमें मीठे फलों से नहीं डरना चाहिए। हमें चीनी व चीनी से बने सभी पदार्थो का परहेज करना चाहिए। शुगर की बीमारी कार्बोहाईड्रेड की वजह से बढ़ती है, जो आलू, चावल और गेहूं में पाई जाती है। दोपहर में मल्टीग्रेन आटा, दही, सब्जी और अलसी के तेल का इस्तेमाल करते हुए खाना खाना चाहिए। हमें लहसुन, अदरक, प्याज, पुदीने, नींबू और नमक की चटनी बनाकर खाना चाहिए। शाम को सूर्य अस्त होने से पहले हमें खाना खा ले चाहिए। रात को खाना खाने के दो घंटे बाद पाइनएपल और अनार का जूस पीना चाहिए। इस सबका उपचार करने के सात दिन बाद शुगर के मरीजों की हालत में सुधार आएगा और उनकी शुगर कंट्रोल होगी।

chat bot
आपका साथी