राम नाप जप से भव सागर से पार पाना संभव : शशि प्रभा

वर्तमान युग में मानव शांति की कामना करता है। भौतिकतवाद की जंजीरों में जकड़ा होने के कारण उसे मानसिक शांति प्राप्त नहीं हो पाती है। इन हालात में राम नाम का जाप ही मानव को मानसिक शांति के अलावा भव सागर को पार करवाने में सहायक हो सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 11:43 PM (IST)
राम नाप जप से भव सागर से पार पाना संभव : शशि प्रभा
राम नाप जप से भव सागर से पार पाना संभव : शशि प्रभा

संवाद सहयोगी, साढौरा : वर्तमान युग में मानव शांति की कामना करता है। भौतिकतवाद की जंजीरों में जकड़ा होने के कारण उसे मानसिक शांति प्राप्त नहीं हो पाती है। इन हालात में राम नाम का जाप ही मानव को मानसिक शांति के अलावा भव सागर को पार करवाने में सहायक हो सकता है। देवी शशि प्रभा ने सनातन संस्कृति सेवा संस्थान की ओर से पावनी में आयोजित संगीतमयी कथा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राम नाम की महिमा अपरमपार है, इसलिए इसका जितना भी गुणगान किया जाए उतना ही कम है। प्रभु सिमरन और भजन में दिव्य शक्ति निहित होती है। भगवान भी सदैव रक्षक बनकर अपने भक्तों के दुख दूर करने में सहायक होते हैं। मौके पर गुरनाम ¨सह, रणजीत ¨सह, मांगा राम ऑपरेटर, जयप्रकाश, राय ¨सह, सुनील प्रजापत, जसबीर दहिया व धर्मबीर बल भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी