आढ़तियों की पेमेंट फंसी, 14 से हड़ताल पर लक्कड़ आढ़ती

फंसी पेमेंट को लेकर प्लाईवुड व्यापारियों के खिलाफ आढ़तियों ने मोर्चा खोल दिया है। जगाधरी लक्कड़ मंडी के आढ़ती सोमवार से हड़ताल शुरू करेंगे। इस दौरान वह न तो किसी को माल बेचेंगे और न ही किसी से माल खरीदेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 07:10 AM (IST)
आढ़तियों की पेमेंट फंसी, 14 से हड़ताल पर लक्कड़ आढ़ती
आढ़तियों की पेमेंट फंसी, 14 से हड़ताल पर लक्कड़ आढ़ती

जासं, यमुनानगर : फंसी पेमेंट को लेकर प्लाईवुड व्यापारियों के खिलाफ आढ़तियों ने मोर्चा खोल दिया है। जगाधरी लक्कड़ मंडी के आढ़ती सोमवार से हड़ताल शुरू करेंगे। इस दौरान वह न तो किसी को माल बेचेंगे और न ही किसी से माल खरीदेंगे। जगाधरी लक्कड़ मंडी के प्रधान प्रमोद कुमार ने बताया कि एक-एक साल से आढ़तियों की पेमेंट फंसी हुई है। आढ़तियों को जीएसटी तक नहीं दिया जा रहा है। अब पैसे खत्म हो चुके हैं। ऐसे में आगे व्यापार करना मुश्किल हो रहा है। इसलिए ही आढ़तियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

यमुनानगर लक्कड़ मंडी की सफेदा पापुलर आढ़तिया संगठन ने भी 19 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। जगाधरी लक्कड़ मंडी के आढ़तियों को भी उन्होंने समर्थन दिया है। सफेदा पॉपुलर आढ़तिया संगठन के अशोक गुर्जर, बलदेव पंवार, प्रदीप, नवीन सिंह व दलीप सिंह ने बताया कि आढ़तियों को समय से पेमेंट नहीं हो रहा है। जिसकी वजह से व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कोई फैक्ट्री मालिक अब एक से 10 दिन के अंदर पेमेंट नहीं करता है, तो उसे भी आगे माल नहीं दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी