महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया तो ननदोई ने मारपीट का आरोप लगाया

शहर निवासी महिला से पड़ोस में रहने वाले उसके ननदोई ने छेड़

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 09:37 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 09:37 AM (IST)
महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया तो ननदोई ने मारपीट का आरोप लगाया
महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया तो ननदोई ने मारपीट का आरोप लगाया

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहर निवासी महिला से पड़ोस में रहने वाले उसके ननदोई ने छेड़छाड़ की। आरोपित ने उसके साथ संबंध नहीं बनाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, राजकुमार ने महिला व साले पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका ननदोई राजकुमार उनके पड़ोस में ही रहता है। वह एक साल से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। वह जब भी घर से कहीं बाहर जाती है तो राजकुमार उसका पीछा करता है। उसने व उसके पति ने राजकुमार को कई बार समझाया परंतु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 28 नवंबर को वह एक्टिवा पर किसी काम से बाहर गई हुई थी। जब वह घर लौट रही थी तो आजाद नगर में केशव पार्क के नजदीक राजकुमार ने उसे रोक कर हाथ पकड़ लिया। उसे धमकी दी कि वह उसे संबंध बना ले नहीं तो उसे जान से मार देगा। वहीं उसके बच्चों को किसी से उठवा देगा। धमकी के डर से उसने बच्चों को भी मायके में छोड़ा हुआ है। घर आकर उसने सारी बात पति को बताई जिन्होंने थाने में शिकायत दी। राजकुमार ने कराया मारपीट का केस

वहीं, राजकुमार ने छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला पर मारपीट का केस दर्ज कराया है। राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 नवंबर की दोपहर वह घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा होकर धूप सेक रहा था। तभी वहां पर उसका साला अपनी पत्नी व चार-पांच अन्य युवाओं के साथ उसके पास आया। आते ही साले व उसकी पत्नी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। महिला ने उसके सिर में सरिया मारा जिससे उसके गहरे चोट लगी। साले ने उस पर डंडे से वार किया। सभी उसे जब तक पीटते रहे जब तक वहां काफी लोग एकत्रित न हो गए। राजकुमार का कहना है कि महिला ने कुछ दिन पहले उसके छोटे साले से भी मारपीट की थी व जान से मारने की धमकी थी। महिला द्वारा बार-बार दी जा रही धमकियों से पूरा परिवार परेशान है।

मामले की जांच कर रहे हेड संदीप कुमार का कहना है कि आरोपित महिला व राजकुमार ने एक दूसरे पर केस दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी