18 दिन के बाद भारत से वापस लौटा जर्मनी का प्रतिनिधि मंडल

जर्मनी में भारतीय मूल के मजिस्ट्रेट राहुल कुमार के नेतृत्व में आया प्रतिनिधिमंडल 18 दिन बाद स्वदेश लौट गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Nov 2019 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 06:41 AM (IST)
18 दिन के बाद भारत से वापस लौटा जर्मनी का प्रतिनिधि मंडल
18 दिन के बाद भारत से वापस लौटा जर्मनी का प्रतिनिधि मंडल

संवाद सहयोगी, रादौर : फ्रेंकफर्ट (जर्मनी) में मजिस्ट्रेट ब्यूरो मेंबर के पद पर तैनात राहुल कुमार व उनके साथ जर्मनी से आया प्रतिनिधिमंडल 18 दिवसीय भारत दौरे के बाद शनिवार को वापस लौट गया। प्रतिनिधिमंडल को रादौर व अलाहर में स्थानीय लोगों ने उन्हें अलविदा कहा व दोबारा भारत आने का न्यौता दिया।

राहुल कांबोज ने कहा कि अपने 18 दिन के भारत दौरे के दौरान उन्हें जो प्यार व स्नेह अपनी मातृभूमि से मिला है, वह बहुमूल्य है। अपने गांव व क्षेत्र में आकर वह गर्व महसूस कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में आए बुरुनों ने बताया कि भारत देश का दौरा करके उन्हें बहुत अच्छा लगा है। उन्हें यहा लोगों से बहुत प्यार व सम्मान मिला है। उन्होंने यहां की सभ्यता व संस्कृति को बहुत नजदीक से देखा है, जिसके वह कायल हो गए हैं। यहां अनेक धर्म व जातियां है, फिर भी यहा लोगों में बहुत प्यार है।

उन्होंने कहा कि उन्हें यहां विवाह शादियों में भी जाने का मौका मिला। यहां के रीति रिवाज बहुत अच्छे हैं। जर्मनी के मीडिया ने भारत में भुखमरी व गरीबी को लेकर बखान किया हुआ है। उन्होंने कहा कि वे 15 अक्टूबर से भारत में हैं, उन्हें यहां कहीं भी भुखमरी या गरीबी नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि भारत व जर्मनी देशों के लोग एक दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं। भारत सरकार इलेक्ट्रॉनिक कारें चलाकर प्रदूषण की समस्या को दूर कर सकती है।

chat bot
आपका साथी