धूमधाम से मनाया मकर सक्रांति का पर्व, यज्ञ में आहुति डालकर विश्वशांति की कामना

आर्य समाज मंदिर में मकर संक्राति उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्सव में डीएसपी कुशलपाल राणा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज के संरक्षक मान सिंह आर्य व प्रधान रमेश चंद आर्य ने की। उत्सव का शुभारंभ यज्ञ से किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 08:45 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 08:45 AM (IST)
धूमधाम से मनाया मकर सक्रांति का पर्व, यज्ञ में आहुति डालकर विश्वशांति की कामना
धूमधाम से मनाया मकर सक्रांति का पर्व, यज्ञ में आहुति डालकर विश्वशांति की कामना

संवाद सहयोगी, रादौर : आर्य समाज मंदिर में मकर संक्राति उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्सव में डीएसपी कुशलपाल राणा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज के संरक्षक मान सिंह आर्य व प्रधान रमेश चंद आर्य ने की। उत्सव का शुभारंभ यज्ञ से किया गया। यज्ञ में आहुति डालकर विश्वशांति व भाईचारे की कामना की। संरक्षक मान सिंह आर्य व प्रधान रमेशचंद आर्य ने कहा कि सृष्टि के इतिहास में मकर संक्राति का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य दक्षिण से उत्तर में प्रवेश करता है। यह सांस्कृतिक व वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है। हमारे त्योहार हमारी प्राचीन सभ्यता का प्रतीक है। जो हमें आपस में मिलजुलकर रहने का संदेश देते है। इस अवसर पर आर्य समाज की ओर से मुख्यातिथि डीएसपी कुशलपाल राणा को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधान रमेश चंद आर्य, कोषाध्यक्ष सुशील बतरा, मास्टर किरण पाल बालियान, प्रदीप चौधरी, सन्नी आर्य, अरविद नागपाल, मास्टर कृष्णचंद, साहिल आर्य व अरविद आर्य उपस्थित थे।

-----------------

मंदिर में यज्ञ का आयोजन

संवाद सहयोगी, रादौर : शिवमंदिर संधाली में मंगलवार को मकर संक्राति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने मंदिर में यज्ञ कर सभी के लिए सुख शांति व अच्छी फसल की कामना की। मंदिर समिति के सदस्य सुदेश राणा, मुकेश गौतम व योगेश गौतम ने बताया कि हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर गांव के सभी लोग यज्ञ कर सभी के लिए मंगल कामना करते हैं। वहीं गांव के लोग अपने परिवारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, पशुधन, व्यापार, शिक्षा, बेहतर रोजगार व अन्य मनोकामनाओं को लेकर आयोजन में भाग लेते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे त्योहार हमारे जीवन में अनेक उमंग लेकर आते हैं। इससे हम में नई ऊर्जा व उत्साह का सृजन होता है। इस अवसर पर कंवर सिंह राणा, सुरेंद्र कांबोज, धर्मपाल कांबोज, वीर सिंह पुजारी, राकेश कश्यप व पवन कांबोज उपस्थित थे। इनसेट

संवाद सहयोगी, रादौर : रोटरी क्लब की ओर से मकर संक्राति के अवसर पर बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान एडवोकेट सुरेशपाल बंचल ने की। उन्होंने कहा कि मकर संक्राति का त्योहार हमें आपस में मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देता है। इनसेट

संवाद सहयोगी, रादौर : आंगनबाड़ी केंद्र बापौली में मंगलवार को मकर संक्राति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वर्कर सर्वजीतकौर हुड्डा ने कहा कि हमारे त्योहार हमारी सभ्यता का आईना है। त्योहार हमें हमारी प्राचीन सभ्यता के दर्शन करवाते हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने गीत गाकर त्योहार का आंनद लिया। इनसेट

संवाद सहयोगी, रादौर : हरियाणा वाल्मीकि महासभा की ओर से मंगलवार को गांव पोटली में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया। ब्लॉक प्रधान कर्मवीर पोटली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भगवान वाल्मीकि जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधान कर्मवीर पोटली ने कहा कि हमें नशे से दूर रहकर स्वस्थ रहना चाहिए।

chat bot
आपका साथी