प्रतियोगिता से बढ़ता है आत्मविश्वास : अंजू

एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर में शनिवार को पेपर क्राफ्ट एक्टिविटी का आयोजन हुआ। प्राइमरी सेक्शन के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने ग्लेस पेपर से विभिन्न प्रकार के डिजाइन बनाए। रंगबिरंगी तितली फुल किश्ती आदि आकर्षण का केंद्र रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 09:00 AM (IST)
प्रतियोगिता से बढ़ता है आत्मविश्वास : अंजू
प्रतियोगिता से बढ़ता है आत्मविश्वास : अंजू

संवाद सहयोगी, रादौर : एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर में शनिवार को पेपर क्राफ्ट एक्टिविटी का आयोजन हुआ। प्राइमरी सेक्शन के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने ग्लेस पेपर से विभिन्न प्रकार के डिजाइन बनाए। रंगबिरंगी तितली, फुल, किश्ती आदि आकर्षण का केंद्र रहे। विजेता बच्चों को स्कूल की प्रिसिपल अंजू गुलाटी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। चेयरमैन अनिल कांबोज ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों का हौसला बढ़ता है। उनके मनोबल व उत्साह में वृद्धि होती है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को जीवन में आगे बढने की प्रेरणा देती है।

chat bot
आपका साथी