बीपीएचओ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने राममेहर

भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन (बीपीएचओ) ने गांव बड़ी निवासी राममेहर को हरियाणा इकाई का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। राममेहर हाल में गन्नौर स्थित प्रजापति धर्मशाला के प्रधान भी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 05:39 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 05:39 PM (IST)
बीपीएचओ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने राममेहर
बीपीएचओ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने राममेहर

जासं, सोनीपत: भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन (बीपीएचओ) ने गांव बड़ी निवासी राममेहर को हरियाणा इकाई का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। राममेहर हाल में गन्नौर स्थित प्रजापति धर्मशाला के प्रधान भी है।

बीपीएचओ के प्रदेश अध्यक्ष धमेंद्र जावला ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर राममेहर प्रजापति ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निष्ठा से निर्वाह करेंगे। बीपीएचओ के साथियों के साथ मिलकर समाजहित में काम किया जाएगा। समाज को शिक्षा व उनके अधिकारियों के प्रति जागरूक करेंगे। वहीं, समाज की समस्याओं व मुद्दों को प्रशासन व सरकार तक पहुंचा कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। बीपीएचओ के प्रदेश संयोजक शेरसिंह बेडवाल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार रंगीला, जिला अध्यक्ष नरेश प्रजापति, महासचिव बिजेंद्र, जिला संरक्षक मास्टर ओमप्रकाश व अन्य सदस्यों ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी