त्योहारी सीजन : इस साल बर्तनों के रेट में नहीं कोई बढ़ोतरी, अधिक बिक्री की आश में दुकानदार

दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में बर्तनों की दुकानें सजने लगी है। बा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:10 AM (IST)
त्योहारी सीजन : इस साल बर्तनों के रेट में नहीं कोई बढ़ोतरी, अधिक बिक्री की आश में दुकानदार
त्योहारी सीजन : इस साल बर्तनों के रेट में नहीं कोई बढ़ोतरी, अधिक बिक्री की आश में दुकानदार

जागरण संवाददाता, सिरसा।

दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में बर्तनों की दुकानें सजने लगी है। बाजारों में अभी बर्तन खरीदने वाली की कम भीड़ है। जैसे जैसे दीपावली पर्व नजदीक आएगा। बाजारों में बर्तन खरीदने वालों की भीड़ बढ़ेगी। इसी को लेकर दुकानदार पहले से ही आर्डर देकर बर्तनों मंगवाने में लगे हुए हैं। जिस पर दुकानदारों के पास बर्तनों का स्टॉक पहुंचने लगा है। खास बात ये है कि इस बार बर्तनों के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

--- आर्डर पर आते हैं बर्तन

शहर में बर्तन बचने वालों की करीब 40 दुकानें हैं। बर्तन विक्रेता दिल्ली, जगाधरी, जोधपुर, मुंबई, जोधपुर से आर्डर देकर बर्तन मांगने का कार्य किया जाता है। दीपावली पर्व से दो महीने पहले से ही आर्डर देने शुरू कर देते हैं। जिससे त्योहारी सीजन में स्टॉक की कोई कमी न आए। दीपावली पर्व को लेकर दुकानों में पहले से ही बर्तनों को सजाया जाता है।

--- रेट में नहीं कोई बढ़ोतरी

कोरोना वायरस को लेकर बाजारों में बर्तन खरीदने वालों की अभी कम भीड़ है। त्योहारी सीजन को देखते हुए भीड़ बढ़ेगी। बर्तन खरीदने वालों के लिए सबसे बड़ी राहत ये है कि इस बार बढ़ोतरी नहीं होगी। पिछले साल के हिसाब से ही बर्तनों के रेट हैं। बर्तन विक्रेता राजेश कुमार ने बताया कि इस बार बर्तनों के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इस बार भी स्टील के बर्तन 250 रुपये प्रतिकिलो, तांबे व कांसे के बर्तन 700 रुपये प्रतिकिलो, पीतल के बर्तन 500 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बेचे जा रहे हैं।

----- धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना मानते हैं शुभ

माना जाता है देवी लक्ष्मी की भांति भगवान धनवंतरी भी समुद्र मंथन से उत्पन्न हुए थे। उनके हाथ में अमृत कलश था इसलिए इस दिन बर्तन आदि खरीदने की परंपरा बनाई गयी है। धनतेरस के दिन लोग सोने चांदी के बर्तन, सिक्के और आभूषण आदि खरीदते है। इसके अलावा भी ऐसी बहुत सी चीजें है जिन्हें धनतेरस पर खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। एल्युमीनियम के बर्तन धनतेरस पर खरीदना शुभ नहीं माना जाता। क्योंकि इस धातु पर राहु का आधिपत्य होता है। और लगभग सभी शुभ ग्रह इससे प्रभावित होते है। पूजा पाठ में भी इस धातु के बने बर्तनों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

chat bot
आपका साथी