हिदू धर्म में गाय को माता का दर्जा : संत ब्रह्मदास

मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह ग्राम बाबा भूमणशाह संगर साधा के गद्दीनशीन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Dec 2019 04:46 PM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 04:46 PM (IST)
हिदू धर्म में गाय को माता का दर्जा : संत ब्रह्मदास
हिदू धर्म में गाय को माता का दर्जा : संत ब्रह्मदास

जागरण संवाददाता, सिरसा : मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह ग्राम बाबा भूमणशाह संगर साधा के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि गोमाता की सेवा करने से हमें पुण्य की प्राप्ति होती है, क्योंकि गोमाता के शरीर में सभी देवी-देवाताओं का वास होता है। इसलिए हिदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। संत महाराज सोमवार को उदासीन संत बाबा भूमणशाह के 272वें महा परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में गोकथा का शुभारंभ ने करते हुए कही। गोकथा के शुभारंभ से पूर्व बाबा ब्रह्मदास महाराज ने गौपूजन किया। उन्होंने कहा कि गोमाता हम सबके लिए पूजनीय है। आय कुछ हिस्सा गो सेवा के लिए दान करें : शर्मा

गोकथा करते हुए बंसीवट मंदिर के पुजारी पंडित सुगन शर्मा ने कहा कि हमें अपनी आय का कुछ हिस्सा गोशाला व गोसेवा को दान करना चाहिए। ताकि गोमाता की सेवा करके हम अपना जीवन सफल बना सके। उन्होंने कहा कि गोकथा का श्रवण करने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए हमें अपने जीवन का अमूल्य समय निकालकर गोकथा का श्रवण करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी