हॉकी में सरदार ¨सह के योगदान से हॉकी में पहले मैच में मिली धमाकेदार जीत

महेंद्र ¨सह मेहरा, सिरसा पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार ¨सह के लंबे अनुभव से इंड

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 10:55 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 10:55 PM (IST)
हॉकी में सरदार ¨सह के योगदान से हॉकी में पहले मैच में मिली धमाकेदार जीत
हॉकी में सरदार ¨सह के योगदान से हॉकी में पहले मैच में मिली धमाकेदार जीत

महेंद्र ¨सह मेहरा, सिरसा

पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार ¨सह के लंबे अनुभव से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एशियन गेम्स में गोल्ड से काफी उम्मीद है। हॉकी के सर्वश्रेष्ठ डिफेंसिव मिड फील्डर्स में शुमार सिरसा जिले के गांव संतनगर निवासी सरदार ¨सह के नेतृत्व में भारत ने कई जीत हासिल की है। जिससे एशियन गेम्स में गोल्ड से उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय हॉकी टीम इंडोनेशिया के साथ प्रथम मैच में विजयी रही। पापा बोले-बेटे के हौसले बता रहे हैं गोल्ड हमारा

सरदार ¨सह के पिता गुरनाम ¨सह ने बताया कि इंडोनेशिया से बेटे ने सुबह मोबाइल पर फोन किया। बेटे ने बताया कि टीम में एशियन गेम्स को लेकर काफी उत्साह है। भारतीय टीम में सभी खिलाड़ी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। हमें गोल्ड से कोई नहीं रोक सकता है। एशियन गेम्स में जीत की शुरूआत इंडोनेशिया से करेंगे। जिसकी हमें भी पूरी उम्मीद है। राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित हो चुके हैं सरदारा ¨सह

भारतीय हॉकी खिलाड़ी सरदारा ¨सह राजीव गांधी खेल रत्न ¨सह से सम्मानित हो चुके हैं। सरदारा ¨सह की कप्तानी में भारत ने 2015 के हॉकी व‌र्ल्ड लीग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। 2015 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। सरदारा ¨सह हॉकी की जूनियर नेशनल टीम के 2003-04 के पोलैंड दौरे में खेलें। इसके बाद उन्हें सीनियर टीम में जगह बनाने में देर नहीं लगी। 2006 में उन्होंने सीनियर टीम में खेलते हुए पाक के खिलाफ टेस्ट सीरीज से इसका आगाज किया। वर्ष 2008 में सरदार ¨सह को सुल्तान अजलान शाह कप में सबसे कम उम्र का हॉकी कप्तान बनाया गया था। वर्ष 2012 में अजलान शाह कप में भारत ने कांस्य पदक जीता था। इस दौरान सरदार को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। पैरा¨लपिक्स में भारत की ओर से दो गोल्ड मैडल जीतने वाले सरदार ¨सह पहले हॉकी खिलाड़ी हैं। भारतीय हॉकी टीम में सभी खिलाड़ी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। सरदारा ¨सह के पास काफी लंबा अनुभव है। यह टीम को गोल्ड दिलाने में सबसे अहम होगा। इससे भारतीय टीम को गोल्ड दिलाने में कोई नहीं रोक सकता।

डा. बलदेव ¨सह, सरदारा ¨सह के प्रथम कोच

chat bot
आपका साथी