पराली जलाने के मामले में किसानों को परेशान न करे प्रशासन : राठौड़

जागरण संवाददाता, सिरसा: किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव भूपेंद्र ¨सह राठौड़ ने कह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Mar 2018 12:13 AM (IST) Updated:Wed, 07 Mar 2018 12:13 AM (IST)
पराली जलाने के मामले में किसानों को परेशान न करे प्रशासन : राठौड़
पराली जलाने के मामले में किसानों को परेशान न करे प्रशासन : राठौड़

जागरण संवाददाता, सिरसा: किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव भूपेंद्र ¨सह राठौड़ ने कहा कि किसानों को पराली जलाने से रोकने से पहले सरकार इसका विकल्प तलाशे। किसान पहले ही बहुत परेशान हैं, उन्हें और परेशान ना किया जाए। जारी बयान में राठौड़ ने कहा कि अगर किसान पराली को आग नहीं लगाते हैं तो अगली फसल की बिजाई में देरी के चलते परिणाम यह होगा कि उत्पादन कम हो जाएगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान पहले ही कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं, फसलों का उन्हें पूरा भाव नहीं मिल रहा। पहले उन पर फसल बीमा योजना जबरन थोप दी गई और फिर पराली न जलाने का तुगलकी फरमान सुना दिया गया। उन्होंने कहा कि किसानों की बात बिल्कुल जायज है। सरकार ने समस्या का बिना कोई हल निकाले पराली न जलाने का फैसला किसानों पर थोंपकर उनके साथ ज्यादती की है। भूपेंद्र ¨सह राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार देश के अन्नदाता को तरह-तरह से प्रताड़ित कर रही है। सरकार को चाहिए कि वो अपने स्तर पर समस्या का हल निकाले और पंजाब की तर्ज पर पराली के लिए मशीनों की आदि की व्यवस्था करे। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ हमेशा मजबूती के साथ खड़ी रही है।

chat bot
आपका साथी