सरकार की गलत नीतियों से सभी वर्ग दुखी : जस्सा सिंह

इनेलो हलका कालांवाली प्रधान जसविद्र सिंह बिदू ने रविवार को शहरी व

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:45 AM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:15 AM (IST)
सरकार की गलत नीतियों से सभी वर्ग दुखी : जस्सा सिंह
सरकार की गलत नीतियों से सभी वर्ग दुखी : जस्सा सिंह

संवाद सहयोगी, कालांवाली : इनेलो हलका कालांवाली प्रधान जसविद्र सिंह बिदू ने रविवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में वरिष्ठ इनेलो नेता जसबीर सिंह जस्सा ने शिरकत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं का पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाली रसीद बुकें भी सौंपी गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जसबीर सिंह जस्सा ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आज सरकार से सभी वर्ग दुखी व परेशान है। सरकार ने जनता के साथ जो वायदे किए थे उनसे एक भी पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी छोडकर भाजपा में या अन्य दलों में गए थे अब वे वापस पार्टी में शामिल हो रहे है, क्योंकि इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान करती है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। हलकाध्यक्ष जसविद्र बिदू ने कहा कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, अन्य दलों के लोग पार्टी में शामिल हो रहे है। उन्होंने बड़ोदा विधानसभा के उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से तैयार रहने का आह्वान किया। क्योंकि कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव लड़ा और जीता जाता है। इस मौके पर कश्मीर सिंह करीवाला, शहरी प्रधान प्रवीण रोड़ी, पार्षद राजीव गर्ग, सतपाल छतरियां, सोनू पिपली, जोगा सिंह केवल, बंटी बधवा, दिनेश बांसल, अवतार सोनी, मनप्रीत सिंह, मंगा गोयल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी