झारखंड और बिहार के 300 यात्रियों को बसों से भेजा जाएगा घर

जिला प्रशासन की ओर से प्रवासियों को घर वापस भेजने की प्रक्रिया जारी है। यूपी बिहार राजस्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 06:14 AM (IST)
झारखंड और बिहार के 300 यात्रियों को बसों से भेजा जाएगा घर
झारखंड और बिहार के 300 यात्रियों को बसों से भेजा जाएगा घर

जिला प्रशासन की ओर से प्रवासियों को घर वापस भेजने की प्रक्रिया जारी है। यूपी, बिहार, राजस्थान और एमपी के लगभग 4 हजार मजदूरों को बसों के माध्यम से भेजा जा चुका है। हालांकि अभी भी 3 हजार के लगभग प्रवासी श्रमिक घर वापसी के इच्छुक है। प्रवासियों को सुविधा देने के लिए रोडवेज और ट्रेन का सहारा लिया जा रहा है।

वहीं मंगलवार को भी झारखंड और बिहार के 300 प्रवासियों को उनके राज्य में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से 10 बसों की मांग की गई और लिस्ट अनुसार यात्रियों को सिकंदरपुर में पहुंचा दिया है। यात्रियों को बस में सवार कर उन्हें अब उनके राज्य में पहुंचाया जाएगा। वहीं यात्रियों के रहने और खाने संबंधित सिकंदरपुर डेरे की ओर से प्रबंध किए जा रहे है ताकि किसी भी यात्री को रास्ते में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। तीन हजार के लगभग यात्री अभी भी जाने के इच्छुक

प्रवासियों को घर वापस भेजने के लिए मेडिकल करवाने के बाद आनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य किया गया है। पोर्टल पर अभी तक अलग-अलग राज्यों के लगभग 15 हजार प्रवासियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसके बाद कई प्रवासियों ने वापस न जाने की सूचना दी है तो कई प्रवासी पहले ही घर पहुंच चुके है। इसके कारण प्रशासन को बार बार नई लिस्ट भी तैयार करनी पड़ रही है। बिहार और झारखंड के प्रवासियों को घर वापस भेजा जाएगा। इसके लिए रोडवेज बसों की डिमांड की है। प्रवासियों को उनके राज्य में पहुंचाया जाएगा। शेष रहे रहे प्रवासियों को भी जल्द ही वापस भेज दिया जाएगा। किसी भी प्रवासी को पैदल जाने की आवश्यकता नहीं है।

श्रीनिवास, तहसीलदार, सिरसा

chat bot
आपका साथी