गांधीवादियों, सामाजिक संगठनों व किसान संगठनों ने किया जोरदार समर्थन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल की नई शराब नीति के विरोध में देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। सोमवार को हरियाणा युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राठी की अध्यक्षता में बापू पार्क में बैठक हुई जिसमें नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 08:30 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 08:30 AM (IST)
गांधीवादियों, सामाजिक संगठनों व किसान संगठनों ने किया जोरदार समर्थन
गांधीवादियों, सामाजिक संगठनों व किसान संगठनों ने किया जोरदार समर्थन

जागरण संवाददाता, रोहतक : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल की नई शराब नीति के विरोध में देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। सोमवार को हरियाणा युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राठी की अध्यक्षता में बापू पार्क में बैठक हुई, जिसमें नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर चर्चा की।

सुरेश राठी ने बताया कि नोबल पुरस्कार से सम्मानित जलपुरूष राजेन्द्र सिंह राणा की अध्यक्षता में गांधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली में देश भर के 25 राज्यों के किसान नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वैज्ञानिकों, वकीलों, गांधीवादी व सर्वोदय कार्यकर्ताओं से भारत पुननिर्माण के तत्वाधान में आयोजित मंथन बैठक में लिए गए निर्णयों का हरियाणा युवा शक्ति ने जोरदार समर्थन किया है। दिल्ली में किए गए मंथन में देश में बढ़ते अपराधों व नशे के विरूद्व एकजुटता से काम किया जाएगा। किसानी, जवानी और पानी पर भी एकजुटता के साथ काम होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की नई शराब नीति की निदा की गई। देश में बढ़ते अपराधों व बढ़ती बेरोजगारी पर चिता व मंथन किया गया। देश के किसानों की हालात पर भी किसान संगठनों के नेताओं व किसानों से मंथन किया गया तथा देश में राष्ट्रीय एकता, शांति सद्भावना बनाए रखने का भी संकल्प लिया। वर्तमान में किसानों और सरकारों के बीच आए गतिरोध पर सभी वक्ताओं ने चिता व्यक्त की तथा सरकार से किसानों की मांग तुरंत स्वीकार करने की अपील की गई। वैदिक सभा के उपप्रधान प्रमोद बजाज, आर्य समाज के उपप्रधान सुखबीर सिंह दहिया, मातूराम यज्ञशाला एमडीयू के प्रबंधक जगदेव हुड्डा, प्रमुख समाजसेवी व किसान नेता अनूप श्योराण, सामाजिक महिला मोर्चा की प्रतिनिधि स्नेह लता, छात्र नेता प्रायुष्मयान, बुद्विजीवी वर्ग से सुनील कुमार, अनुसूचित समाज से विपिन कुमार, युवा मोर्चा सुरेश देशवाल और हरियाणा युवा शक्ति के संयोजक सत्यप्रकाश कौशिक व सुरेश राठी ने डी पार्क गांधी समाधि रोहतक पर सभी प्रतिनिधियों को डा. एसएन सुब्बाराव का पत्र सौंप कर शांति सद्भावना और राष्ट्रीय एकता बनाए जाने का संकल्प किया।

chat bot
आपका साथी