डायवर्ट किया गया दिल्ली रोड का ट्रेफिक

दिल्ली रोड पर फोरलेन का निर्माण कार्य होने के कारण प्रशासन द्वारा यातायात का रूट बदला गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा दिल्ली रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर के पुल पर फोरले की सड़क बनाई जा रही है। दिल्ली रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा धारूहेड़ा चुंगी से पुलिस लाइन तक फोरलेन का कार्य किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Feb 2019 07:12 PM (IST) Updated:Mon, 25 Feb 2019 07:12 PM (IST)
डायवर्ट किया गया दिल्ली रोड का ट्रेफिक
डायवर्ट किया गया दिल्ली रोड का ट्रेफिक

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : दिल्ली रोड पर फोरलेन का निर्माण कार्य होने के कारण प्रशासन द्वारा यातायात का रूट बदला गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा दिल्ली रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर के पुल पर फोरलेन की सड़क बनाई जा रही है।

दिल्ली रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा धारूहेड़ा चुंगी से पुलिस लाइन तक फोरलेन का कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग पर स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर के पुल को भी सड़क निर्माण के लिए चौड़ा किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान यातायात का रूट हुडा बाईपास स्थित राव अभय ¨सह चौक से प्रजापति चौक होते हुए रामगढ रोड पर डायवर्ट किया गया है। धारूहेड़ा, गुरुग्राम व दिल्ली जाने वाले वाहन रामगढ़-भगवानपुर रोड से एनएन-71 होते हुए पुलिस लाइन निकलेंगे। धारूहेड़ा, दिल्ली व गुरुग्राम की ओर से रेवाड़ी आने वाले वाहन पुलिस लाइन के निकट स्थित फ्लाईओवर से एनएच-71 होते हुए रामगढ़ रोड से शहर आएंगे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाने के लिए गढ़ी बोलनी रोड का प्रयोग भी किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी