यमुनानगर में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपित के दोस्तों ने भी बनाए संबंध

यमुनानगर से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि युवक के दोस्तों ने भी उसके साथ संबध बनाए। जिसके बाद युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 12:15 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 12:15 PM (IST)
यमुनानगर में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपित के दोस्तों ने भी बनाए संबंध
यमुनानगर में युवक और उसके दोस्तों ने किया दुष्कर्म।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी 25 वर्षीय युवती को प्रेम जाल में फंसाकर विकास नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में उसे बिना कोर्ट शादी के ही अपने साथ रखा। आरोप है कि यहां पर आरोपित के दोस्त मनोज व कपाल भी आने लगे। उन्होंने भी उसके साथ पिस्टल दिखाकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में वह किसी तरह से वहां से निकली और महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, गांधीनगर थाना क्षेत्र की युवती फरवरी 2019 में डेंटल साइंस अस्पताल में रिसेप्शन पर कार्य करती थी। जब भी कोई मरीज अस्पताल में आता था, तो शाम को फालोअप के लिए मरीज को फोन किया जाता था। सितंबर 2019 में लेदा खास निवासी विकास अस्पताल में इलाज के लिए आया था। शाम को उसे फालोअप के लिए फोन किया गया था। उसका इलाज लंबा चलना था। वह एक दिन छोड़कर आता था। जिससे उसकी जान पहचान हो गई।

जिस पर दोनों ने एक दूसरे के पर्सनल नंबर शेयर कर लिए और बातचीत करने लगे। इस दौरान आरोपित ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। ड्यूटी के समय में रेस्टाेरेंट आदि में जाने लगे। 14 फरवरी 2020 को परिवार वाले घर पर नहीं थे। वह अकेली थी। 14 फरवरी को आरोपित विकास वेलेंटाइन डे मनाने के लिए घर पर आया। आरोपित ने उसे पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाई। इसके बाद आरोपित उसके पास अक्सर आने लगा। बाद में उस पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने एक पार्क में माला डालकर फोटो खिंचवाई और कुछ कोरे कागजों पर साइन करा लिए।

डेढ़ दिन उसे सेफ हाउस में रखा। इसके बाद आरोपित उसे अपने घर ले आया। आरोप है कि यहां पर आरोपित विकास के दोस्त कपाल व मनोज ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पिस्टल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। जब इस बारे में सास को बताया, तो उसने कह दिया कि वह उसके बेटे की रखैल है। आरोप है कि आरोपित कपाल, मनोज व विकास उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थाें की तस्करी करते हैं। वह भगवंती नाम की महिला के पास नशीले पदार्थ बेचते हैं। उन पर मामले भी दर्ज हैं।

महिला से जेठ ने किया दुष्कर्म, पति ने तीन तलाक बोल घर से निकाला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर पति व ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में मायके वालों को बुलाया, तो पति ने उसे घर से निकाल दिया। मामले में महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, महिला का निकाह मार्च 2020 में राजूल के साथ हुआ था। इस निकाह से उसके पास एक बेटी है। आरोप है कि निकाह के बाद से ही जेठ ताहिर उस पर गलत नजर रखता था। उसका पीछा करता था। जब इस बारे में ससुराल वालों को बताती, तो वह उल्टा उसे ही धमका देती थी। 21 जून को वह कमरे में लेटी हुई थी। पति बाहर गया था। तभी ताहिर उसके कमरे में घुस गया। अंदर की कुंडी लगातर आरोपित ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। जब इस बारे में पति व ससुरालियों को बताया, तो उसके साथ मारपीट की गई। अगले दिन सारी बात फोन पर अपने पिता को इस बारे में बताया, तो वह रिश्तेदारों को साथ लेकर आए। वहां पर पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया।

chat bot
आपका साथी