कुरुक्षेत्र में दो भाई हुए सर्पदंश के शिकार, एक की मौत, एक गंभीर

कुरुक्षेत्र दो भाई सर्पदंश का शिकार हुए। उनमें से एक की मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों भाई को घर पर ही सांप ने काट लिया। इससे पहले अन्‍य जिलों में भी सर्पदंश के मामले सामने आए हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 10 Aug 2022 01:28 PM (IST) Updated:Wed, 10 Aug 2022 01:28 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में दो भाई हुए सर्पदंश के शिकार, एक की मौत, एक गंभीर
कुरुक्षेत्र में दो भाईयों को सांप ने काटा। फाइल फोटो

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। गांव अमीन निवासी दो सगे भाइयों को मंगलवार की रात को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से बड़े भाई नौ वर्षीय मोहम्मद सलमान की मौत हो गई है, जबकि छोटे भाई मोहम्मद अरमान की हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार की अल सुबह साढ़े तीन बजे करीब दोनों भाइयों की तबीयत खराब होने लगी थी। पेट में दर्द और बार-बार उल्टी की शिकायत करने के बाद उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। 

अस्पताल पहुंचने से पहले ही नौ वर्षीय सलमान की मौत हो गई है। पांच वर्षीय अरमान की गंभीर हालत के चलते उसे राधा-कृष्ण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में गंभीर रूप से घायल अरमान को इलाज चल रहा है। 

सलमान के मामा गांव अमीन निवासी वसीम ने बताया कि दोनों बच्चे रात को खान खाकर ठीकठाक सोए थे। सुबह साढ़े तीन बजे के करीब उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही। कुछ देर बाद ही उन्हें पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। इसके बाद तबीयत तेजी से खराब होने पर वह दोनों को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सलमान की मौत हो गई थी और अरमान की हालत गंभीर बनी हुई थी। वह उसे राधा कृष्ण अस्पताल में लेकर पहुंचे।

तीन भाई दो बहन हैं मृतक सलमान के परिवार में 

अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मृतक सलमान के तीन भाई और दो बहन हैं। इनके पिता मोहम्मद महनून मजदूरी करते हैं। सभी बच्चे रात को ठीकठाक खाना खाकर सोए थे। रात में किस समय सांप ने बच्चों को काटा, इस बारे में उन्हें पता नहीं चला। 

करैत नस्ल के सांप के काटने का अंदेशा

करैत नस्ल के सांप के काटने का अंदेशा है। इस नस्ल के सांप के काटने से ज्यादा दर्द नहीं होता और शरीर पर निशान भी छोटा होता है। सोते समय इंसान को डसने के चलते ज्यादातर पेट, सीना, गर्दन या फिर सिर पर हमला करता है।

थाना केयूके प्रभारी राजपाल ने बताया कि अस्पताल से उनके पास रुक्का आया था कि एक बच्चे को सांप ने काट लिया है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वह इस बारे में अभी जानकारी ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी