यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, स्‍कूल से लौट रही 11 वर्षीय बच्‍ची को डंंपर ने कुचला, हंगामा

यमुनानगर में एक डंपन चालक ने 11 वर्षीय बच्‍ची को कुचल दिया। हादसे में बच्‍ची की मौत हो गई। गांव बखाना के पास से हादसा हुआ। गुस्‍साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। डंपर में भी तोड़फोड़ की। पुलिस मौके पर पहुंची।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 17 May 2022 01:57 PM (IST) Updated:Tue, 17 May 2022 01:57 PM (IST)
यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, स्‍कूल से लौट रही 11 वर्षीय बच्‍ची को डंंपर ने कुचला, हंगामा
यमुनानगर में डंपर ने बच्‍ची को कुचला।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर के रादौर में दर्दनाक हादसा हुआ। रादौर में डंपर ने 11 वर्षीय बच्‍ची की मौत हो गई। गांव बखना के पास हादसा हुआ। बच्‍ची की मौत के बाद गुस्‍सा लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। डंपर के शीशे तोड़ दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।

गांव बकाना के समीप पलाका रोड पर मिट्टी से भरे एक डंपर ने 11 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। बच्‍ची बकाना के सरकारी स्कूल में छठीं कक्षा की छात्रा थी। स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी। घटना के बाद चालक डपंर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने डंपर के शीशे तोड़ दिए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर भिजवाया और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

गांव खजूरी निवासी 11 वर्षीय रीतिका बकाना के सरकारी स्कूल में छठीं कक्षा में पढ़ती थी। दोपहर करीब 12 बजे वह अन्य बच्चों के साथ साइकिल से वापस घर लौट रही थी। इस दौरान जब वह पलाका रोड़ से गुजर रही तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार मिट्टी से लदे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गई और डपंर का टायर उसके सिर के ऊपर से निकल गया। 

बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर रितिका का दादा जगमिंद्र सिंह व चाचा संदीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पलाका मार्ग से एक बच्चा रास्ता उनके गांव में जाता है, जो कि शार्टकट है। इसलिए गांव के बच्चे इसी रास्ते से होकर गुजरते है। रितिका भी इसी मार्ग से आया जाया करती थी। रितिका के पिता प्रदीप कुमार भवन के लैंटर इत्यादि ऊपर उठाने का कार्य करता है, जो इन दिनों केरल में गया हुआ। रितिका एक छोटा भाई व एक बड़ी बहन है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। रितिका के शव को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और शिकायत के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी