Kisan Mahapanchayat: टिकैत बोले- सरकार को देना होगा किसानों के सवालों का जवाब

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता करनाल पहुंचे। यहां महापंचायत में किसानों को संबोधित किया। उसके बाद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ग्रामीण सुरेंद्र नरवाल के निवास पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा की सरकार पर जमकर निशाना साधा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 09:06 PM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 09:06 PM (IST)
Kisan Mahapanchayat: टिकैत बोले- सरकार को देना होगा किसानों के सवालों का जवाब
करनाल में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ग्रामीण सुरेंद्र नरवाल के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते राकेश टिकैत।

करनाल, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि साल 2021 कृषि कानून के विरोध में आंदोलन के नाम रहेगा। अगर सरकार किसानों की बातें नहीं मानती तो दिसंबर तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। देश भर के किसानों ने सरकार से सवाल करना शुरू कर दिए हैं, जिसका जवाब सरकार को देना ही होगा।

टिकैत कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ग्रामीण सुरेंद्र नरवाल के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने असंध में किसान महापंचायत में हिस्सा लिया। नरूखेड़ी गांव में किसानों से रूबरू हुए। नरूबाबा मंदिर में माथा टेका और गांव की चौपाल में किसानों को संबोधित किया। टिकैत ने कहा कि देश में विपक्ष कमजोर है। कांग्रेस कहीं स्टैंड नहीं कर रही। कांग्रेस सरकार थी तो भाजपा के लोग किसानों के साथ होने का दम भरते थे। आज वही किसानों के खिलाफ कानून बना रहे हैं।

भाजपा की रैलियों से भाग जाता है कोरोना

टिकैत ने कहा कि जहां भाजपा की रैलियां होती हैं, वहां से कोरोना भाग जाता है। जब आम आदमी के त्योहार की बात होती है तो सरकार कोरोना के नाम पर फरमान जारी करती है। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान, वीरेंद्र नरवाल, पूर्व सरपंच संदीप नरवाल, बलबीर नरवाल, सोनू, कुलदीप नरवाल व संजीव मौजूद रहे।

भारत बंद में ट्रांसपोर्टरों और दुकानदारों से शामिल होने का आह्वान

राकेश टिकैत ने कहा कि 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किसानों की ओर से किया गया है। इस संबंध में उनकी बात ट्रांसपोर्टरों व दुकानदारों से हुई है। उनसे भारत बंद में शामिल होने का आह्वान किया गया है। हर व्यक्ति को भारत बंद में किसानों का साथ देना चाहिए।

सीएम का हेलीकाप्टर उतरवाकर दिखा दो

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से जब पूछा गया कि आंदोलन को लेकर किसानों का उत्साह कम होता जा रहा है। इस पर टिकैत ने कहा कि सीएम का हेलीकाप्टर उतरवा कर दिखा दो, किसानों का उत्साह दिख जाएगा। किसान कृषि कानून वापस कराकर ही दम लेंगे।

कोरोना वैक्सीन को लेकर लेंगे डाक्टरों से सलाह

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर अपनी राय दी है। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि अभी कोरोना वैक्सीन को लेकर विवाद है। कुछ लोग कर रहे हैं कि यह वैक्सीन ठीक है। कुछ कह रहे हैं कि गलत है। ऐसे में वह वैक्सीन को लेकर डाक्टरों से सलाह लेंगे। इसके बाद ही कोई निर्णय लेंगे।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: पानीपत के एक घर में कई दिनों से निकल रहे थे कीड़े, खोदाई कराई तो निकले तीन नरकंकाल

यह भी पढ़ें: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, लोग चीखते रहे, छह साल की मासूम के ऊपर से गुजर गया स्‍कूली बस का पहिया

chat bot
आपका साथी