जाट आरक्षण की एक पेशी पर आठ लाख खर्च कर रही सरकार : राजकुमार सैनी Panipat News

जाट आरक्षण के नाम पर प्रदेश जला था। प्रदेश की सरकार उसके आरोपियों को बचाने के लिए प्रतिमाह कोर्ट में पेशी पर 8 लाख रुपये खर्च कर रही है।

By Edited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 09:22 AM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 10:19 AM (IST)
जाट आरक्षण की एक पेशी पर आठ लाख खर्च कर रही सरकार : राजकुमार सैनी Panipat News
जाट आरक्षण की एक पेशी पर आठ लाख खर्च कर रही सरकार : राजकुमार सैनी Panipat News
पानीपत, जेएनएन। जाट आरक्षण के नाम पर प्रदेश जला था। प्रदेश की सरकार उसके आरोपियों को बचाने के लिए प्रतिमाह कोर्ट में पेशी पर 8 लाख रुपये खर्च कर रही है। शौदापुर में रथयात्रा में पहुंचे लोकतंत्र सुरक्षा मंच के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

उन्होनें कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आई तो 100 प्रतिशत आरक्षण, हर घर से एक को सरकारी नौकरी व मनरेगा मजदूरों को किसानों से जोड़ कर 300 दिनों तक कार्य मिलेगा। पिछड़ा वर्ग को उनका पूरा हक नहीं मिल रहा। मैं भी कुछ समय से बीमार चल रहा था। अब स्वस्थ होकर आपके बीच आया हूं। बड़ी-बड़ी पार्टियां जाति के नाम पर ऐसे ही लड़ाते रहेंगी। रथयात्रा शौदापुर क्षेत्र से पुलिस सुरक्षा के बीच रवाना हुई। इस अवसर पर उनके साथ उषा अटकान, कपूर मलार, कुलदीप, अमर व देवेन्द्र रथ में सवार थे।

chat bot
आपका साथी