करनाल में किशोर की हत्या, पहले घर की छत से नीचे फेंका, फिर ईंट डंडों से किया हमला

करनाल में 17 साल के अमन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। परिजनों ने चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों पर मामला भी दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2022 09:52 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2022 09:52 PM (IST)
करनाल में किशोर की हत्या, पहले घर की छत से नीचे फेंका, फिर ईंट डंडों से किया हमला
करनाल में चार लोगों पर किशोर की हत्या का आरोप।

करनाल, जागरण संवाददाता। आरके पुरम निवासी 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे किशोर पर चार अज्ञात युवकों ने हमला किया। दो युवकों ने किशोर को उसके घर की छत से नीचे फेंका और फिर उस पर ईंटों व डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

स्वजनों ने चार युवकों पर हत्या करने लगाया। पुलिस ने चार युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वजनों का आरोप है कि चार युवकों ने अमन को घर की छत से नीचे फेंका। फिर उस पर हमला किया। जब तक वे पहुंचते, तब आरोपित युवक फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गया था अमन

स्वजनों का कहना है कि किशोर अमन रविवार की रात को अपने एक मित्र की जन्मदिन की पार्टी में गया था। वह पार्टी में अपने चार दोस्तों के साथ था। रात करीब दो बजे वह पार्टी से वापिस आ रहा था। इसी दौरान एक थ्री-व्हीलर से चार अज्ञात युवक आए और उस पर हमला कर दिया। वह अपना बचाव करने के लिए तेजी से दौड़ता हुआ घर आया। इसके बाद भी चारों आरोपितों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और वह घर तक पहुंच गए। इसी बीच अमन बचने के लिए छत पर चला गया।

इसी बीच दो आरोपित भी छत पर चले गए। दोनों आरोपितों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद उस पर ईंटों व डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान शोर सुनकर स्वजन आए तो आरोपित थ्री-व्हीलर में सवार होकर फरार हो गए। गंभीर हालत में अमन को स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सोमवार सुबह किशोर ने आखिरी सांस ली।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सेक्टर नौ चौकी प्रभारी सुलिंद्र कुमार के अनुसार स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जबकि एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी