नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने उलटी झाड़ू हाथों में लेकर आयुक्त कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। पालिका बाजार से होते हुए सफाई कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेलवे रोड आयुक्त कार्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष चण्डालिया ने कहा कि 24 मई 201

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 08:03 AM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 08:03 AM (IST)
नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन
नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पानीपत :

नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने उलटी झाड़ू हाथों में लेकर आयुक्त कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। पालिका बाजार से होते हुए सफाई कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेलवे रोड आयुक्त कार्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष चंडालिया ने कहा कि 24 मई 2018 और 30 अगस्त 2019 कर्मचारियों की मांगों के लिए यूनियन नेताओं के साथ सरकार का जो समझौता हुआ था। उसे लागू नहीं किया गया। इसे लेकर पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारियों में रोष। सर्व कर्मचारी संघ कमेटी के सदस्य तेजपाल ने कहा कि सफाई के नाम पर निगम में घोटाला किया जा रहा है। कच्चे कर्मचारी पक्के नहीं किए जा रहे। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन योजना लागू करना, दुर्घटना बीमा 10 लाख करना, जोखिम भत्ता पांच हजार रुपये प्रति एक कर्मचारी करना, 21 हजार न्यूनतम वेतन करना शामिल है। रोष प्रदर्शन करने वालों में संजय ओमप्रकाश, कृष्ण बागड़ी और राजेंद्र मुख्य रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी