Haryana Budget 2021: दिव्य होगा कुरुक्षेत्र, हरियाणा की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में होगा विकसित

कुरुक्षेत्र जल्द ही दिव्य कुरुक्षेत्र के रूप में नजर आएगा। इसके साथ 48 कोस कुरुक्षेत्र के तीर्थों को भी पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार ने शुक्रवार को विधानसभा में आम बजट पेश किया। धर्मनगरी के लिए बड़ी सौगात दीं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 06:34 AM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 06:34 AM (IST)
Haryana Budget 2021: दिव्य होगा कुरुक्षेत्र, हरियाणा की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में होगा विकसित
हरियाणा सरकार ने बजट में कुरुक्षेत्र के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

कुरुक्षेत्र[जगमहेंद्र सरोहा]। हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र दिव्य कुरुक्षेत्र के रूप में विकसित होगी। इसको एक तरह से प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में माना गया है। काशी में हर-हर महादेव और वृंदावन में राधे-राधे की तरह कुरुक्षेत्र में जय श्रीकृष्ण की गूंज रहेगी। मनोहर सरकार के पिटारे से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को दिव्य कुरुक्षेत्र के रूप में ढालने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को 2021-22 के लिए 50 करोड़ आवंटित हुए हैं।

योजनाबद्ध तरीके से काम चला तो कुरुक्षेत्र जल्द ही दिव्य कुरुक्षेत्र के रूप में नजर आएगा। इसके साथ 48 कोस कुरुक्षेत्र के तीर्थों को भी पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार ने शुक्रवार को विधानसभा में आम बजट पेश किया। धर्मनगरी के लिए एक नहीं बड़ी सौगात एक के बाद एक सामने आईं। इसमें सबसे बड़ी 48 कोस कुरुक्षेत्र के 134 तीर्थों को विकसित करने का रहा। मुख्यमंत्री ने खुद कहा कि दिव्य कुरुक्षेत्र महत्वाकांक्षी परियोजना है। कुरुक्षेत्र के दिव्य कुरुक्षेत्र के रूप में विकसित होने के बाद गीता का ज्ञान विश्व में फैलेगा।

यह है दिव्य कुरुक्षेत्र

केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि दिव्य कुरुक्षेत्र के लिए 2017-18 में गीता महोत्सव पर अभियान छेड़ा था। गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज और आरएसएस के कई प्रमुख लोग इसके लिए आगे आए थे। इसके लिए तीन चरण बनाए गए थे। पहला चरण स्वच्छ कुरुक्षेत्र रहा। इसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके सार्थक परिणाम भी सामने आए। दूसरा चरण सुंदर कुरुक्षेत्र रहा। इसमें कुरुक्षेत्र को सुंदर बनाने की दिशा में काम किया। ब्रह्मसरोवर के आसपास और केडीबी रोड पर पौधे लगाए गए। इसके अलावा शहरवासियों को सुंदरता के प्रति जागरूक किया। तीसरे चरण में दिव्य कुरुक्षेत्र है। इसमें शहर व आसपास के तीर्थ स्थलों को सुंदर बनाने के साथ श्रीकृष्ण भगवान की गीता की नगरी के रूप में विकसित करना है।

एलिवेटेड रेल ट्रैक से मिलेगी नई दिशा

कुरुक्षेत्र-नरवाला रेल लाइन पर करीब 5.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रेल ट्रैक बनाया जाएगा। यह सिंगल पिलर पर बनाया जाएगा। रेलवे ने एक कंपनी को वर्क आर्डर दिया है।कंपनी ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। इसको दो से तीन साल में पूरा करने की तैयारी है। इसके मूर्त रूप में आने के बाद नरवाना रेल लाइन पर पांच फाटक खत्म हो जाएंगी।दो हिस्सों में बटा शहर एक हो जाएगा। सबसे बड़ी बात पुराना बाजार में जाना वाले लोगों को राहत मिलेगी। विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि यह कुरुक्षेत्र का ड्रिम प्रोजेक्ट है।इसके बाद शहर की सबसे बड़ी समस्या का हल हो जाएगा।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः लॉकडाउन में कारोबारियों के काम आई ये रणनीति, कोरोना काल में पानीपत में नहीं बंद हुआ एक भी उद्योग

यह भी पढ़ेंः पानीपत में एसएस ब्रांड का डुप्लीकेट सामान बेचने का पर्दाफाश, कनाडा और अमेरिका बेचता था क्रिकेट का सामान

chat bot
आपका साथी