पावटी में सांडों पर तेजधार हथियार से हमला, गो रक्षकों में रोष

गांव पावटी में कुछ लोगों ने दो सांडों को तेजधार हथियार से हमला किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Feb 2018 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 16 Feb 2018 06:43 PM (IST)
पावटी में सांडों पर तेजधार हथियार से हमला, गो रक्षकों में रोष
पावटी में सांडों पर तेजधार हथियार से हमला, गो रक्षकों में रोष

जागरण संवाददाता, समालखा

गांव पावटी में कुछ लोगों ने दो सांडों को तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। मामला बृहस्पतिवार रात का है। शुक्रवार सुबह पता लगने पर गो रक्षा दल के सदस्य दोनों को एम्बुलेंस से भापरा रोड स्थित बेसहारा गो वंश को उपचार केंद्र में पहुंचाया। गो रक्षकों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भापरा रोड स्थित बेसहारा गो वंश उपचार केंद्र में डॉ.अमित वशिष्ठ ने बताया कि पावटी के पास सड़क किनारे पर दो सांड घायल अवस्था में थे। इसमें से एक के कूल्हे व दूसरे की गर्दन के पास किसी तेजधार हथियार से वार किया गया। शुक्रवार को सुबह के समय अमित पावटी ने फोन कर बताया तो गो रक्षा दल के सदस्यों की टीम दोनों को एम्बुलेंस से लेकर आई। दोनों सांड को गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज कर रहे हैं। वहीं गो रक्षक अजीत, अनिल, अमित कौशिक, कौशल, कुलदीप ने कहा कि किसी ने दोनों सांडो पर जान से मारने की नीयत से बुरी तरह से तेजधार हथियार से वार किए हैं।

chat bot
आपका साथी