Haryana Panipat Election Result 2019 LIVE पानीपत में भाजपा-कांग्रेस की फिफ्टी-फिफ्टी, मंत्री पंवार को मिली हार

Haryana Panipat Election Result 2019 LIVE पानीपत शहर से प्रमोद विज ग्रामीण से महिपाल ढांडा समालखा से कांग्रेस के धर्म सिंह छौक्‍कर इसराना से कांग्रेस के बलबीर वाल्‍मीकि जीते।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 05:36 PM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 05:36 PM (IST)
Haryana Panipat Election Result 2019 LIVE पानीपत में भाजपा-कांग्रेस की फिफ्टी-फिफ्टी, मंत्री पंवार को मिली हार
Haryana Panipat Election Result 2019 LIVE पानीपत में भाजपा-कांग्रेस की फिफ्टी-फिफ्टी, मंत्री पंवार को मिली हार

पानीपत, जेएनएन। Haryana Panipat Election Result 2019 LIVEपानीपत जिले के चारों विधानसभा सीटों पर बृहस्पितवार को की मतगणना पूरी हो गई। पानीपत शहरी और ग्रामीण सीट पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे। इसराना और समालखा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। भाजपा और कांग्रेस के विजेताओं ने तीसरे पहर बाद विजयी जुलूस निकाल कर जश्न मनाया। 

2014 के चुनाव में भाजपा चार में से तीन सीट पर जीती थी। जीटी रोड बेल्ट में पानीपत की चार सीटें हैं। पानीपत शहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज प्रथम लेकर लगातार 15 वे राउंड तक बढत बनाए रखे। कांग्रेस के संजय अग्रवाल एक भी राउंड में आगे नहीं बढ़ सके। 

 

ग्रामीण सीट पर जजपा के देवेंद्र कादियान ने भाजपा को टक्कर दी। अंतिम दो राउंड में भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा से आगे रहे। 21961 मतों से चुनाव हार गए। इसराना रिजर्व और समालखा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लगातार अंतिम राउंड तक बढ़त बनाए रखे। 

छठी बार चुनाव लड़ रहे कृष्णलाल पंवार को इसराना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर वाल्मीकि से हार का सामना करना पड़ा। समालखा सीट पर भाजपा जीत का परचम नहीं लहरा सकी। दूसरी बार चुनाव लड़ने वाले शशिकांत कौशिक कांग्रेस के धर्म सिंह छोक्कर से पराजित हुए। आर्य कॉलेज, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसडीवीएम सिटी और एसडी कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। दो-तीन राउंड के परिणाम आने के बाद से प्रत्याशियों के समर्थक जीत के जश्न की तैयारी करने लगें।    

ढोल बजा कर खेली होली 

मतगणना स्थलों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक ढोल नांगड़े लेकर डटे रहे। पांचवें राउंड की समाप्ति के बाद से ही जीत की खुशी में ढोल की थाप गूंजने लगी। आर्य कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर बलबीर के समर्थकों ने होली खेली। जश्न में आतिशबाजी करने से परहेज नहीं किया। 

पानीपत ग्रामीण से भाजपा के महीपाल ढांडा को 67086, जजपा के प्रत्‍याशी देवेंद्र कादियान को 45125 वोट मिले। 21961 वोट से महिपाल जीते। पानीपत शहरी में भाजपा के प्रमोद विज 39537 वोट से जीते। इसराना रिजर्व से कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि ने भाजपा प्रत्‍याशी मंत्री कृष्णलाल पंवार को 20015 वोटों से हराया। समालखा से कांग्रेस के धर्म सिंह छोक्कर ने भाजपा के शशिकांत कौशिक को हराया।

chat bot
आपका साथी