विधानसभा अध्यक्ष के गनमैन ने नौकरी लगवाने के लिए ठगे लाखों, फिर इस तरह पर्दाफाश Panipat News

ग्रुप डी में नौकरी लगवाने के नाम पर विधानसभा अध्यक्ष के गनमैन ने 6.50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने गनमैन और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 13 Aug 2019 11:16 AM (IST) Updated:Tue, 13 Aug 2019 06:53 PM (IST)
विधानसभा अध्यक्ष के गनमैन ने नौकरी लगवाने के लिए ठगे लाखों, फिर इस तरह पर्दाफाश Panipat News
विधानसभा अध्यक्ष के गनमैन ने नौकरी लगवाने के लिए ठगे लाखों, फिर इस तरह पर्दाफाश Panipat News

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। ग्रुप डी में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये ठग लिए। पीडि़त ने विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल के गनमैन निर्मल और उसकी पत्नी पूनम पर आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

आरोपितों ने पीडि़त को विस अध्यक्ष से नजदीकी होने का झांसा दिया था। एसपी आस्था मोदी को शिकायत देने पर मामले की जांच पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने की और आरोपों को सही पाया। अब थाना शहर के उपनिरीक्षक बलजीत ङ्क्षसह को जांच सौंपी गई है। 

डेरे पर हुई मुलाकात
जींद जिले के गांव रायचंदवाला निवासी कपिल ने एसपी आस्था मोदी को शिकायत दी थी कि यमुनानगर के गांव महलावाली निवासी यशपाल शर्मा के पास उसका आना-जाना था। वह उसके साथ डेरे पर जाता था। यहां यशपाल के साथ उसका लड़का अनिल व बहन शिक्षा भी आती थी। वहीं पर निर्मल व उसकी पत्नी पूनम से उनकी मुलाकात हुई। 

विधानसभा अध्यक्ष के नजदीकी होने का उठाया फायदा
पूनम ने उसे बताया था कि उसका पति विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल के साथ गनमैन के पद पर पिछले चार वर्षों से तैनात है। उसकी उनके साथ काफी नजदीकी है और वह निर्मल सिंह के कहने से नौकरी लगवा देते हैं। 

ब्याज सहित रुपये वापस करने का किया था वादा 
पीडि़त ने बताया कि निर्मल सिंह ने उसे झांसा दिया कि वह पूनम को नौकरी लगवाने के लिए पैसे दे दे। यदि काम नहीं हुआ तो ब्याज सहित पैसे वापस दे देंगे। उसने अनिल व शिक्षा के सामने वशिष्ठ कॉलोनी कुरुक्षेत्र में साढ़े छह लाख रुपये निर्मल व उसकी पत्नी पूनम को दिए थे, मगर उसकी नौकरी नहीं लगी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो निर्मल ने कहा कि वह हरियाणा पुलिस में नौकरी करता है, उसे झूठे केस में फंसा देगा।  पूनम भी उसे धमकी दे रही है।

आई थी शिकायत : कंवरपाल
निर्मल सिंह मेरे पास गार्द में था। मेरे पास भी यह शिकायत आई थी, जिसके बाद मैंने उसकी बदली करवा दी थी। यह डेढ़-दो महीने पहले की बात है। उसके बाद वह मुझसे मिला भी नहीं। अगर वह दोषी होगा, उसे भुगतना पड़ेगा।
- कंवरपाल गुर्जर, स्पीकर विधानसभा।  

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी