गांधी कालोनीवासी की कोरोना से 80 दिन पहले मौत, अब मिली रिपोर्ट

सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि गांधी कालोनी निवासी अधेड किडनी रोग से ग्रस्त था। बुखार-खांसी होने पर स्वजनों ने पीजीआइ रोहतक में भर्ती कराया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 07:02 AM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 07:02 AM (IST)
गांधी कालोनीवासी की कोरोना से 80 दिन पहले मौत, अब मिली रिपोर्ट
गांधी कालोनीवासी की कोरोना से 80 दिन पहले मौत, अब मिली रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, पानीपत : गांधी कालोनीवासी कोरोना संक्रमित 55 वर्षीय पुरुष की 20 अक्टूबर-2020 को रोहतक पीजीआइ में मौत हुई थी। पोर्टल पर देरी से रिपोर्ट अपलोड होने के कारण (80 दिन बाद) यहां शुक्रवार को पता चला। शुक्रवार को 10 नए मरीज मिले हैं और इतने ही डिस्चार्ज किए गए हैं।

सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि गांधी कालोनी निवासी अधेड किडनी रोग से ग्रस्त था। बुखार-खांसी होने पर स्वजनों ने पीजीआइ रोहतक में भर्ती कराया था। तीन अक्टूबर-2020 को रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। 20 अक्टूबर को इलाज के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया था। पोर्टल पर यह मौत शुक्रवार को अपलोड हुई। पीजीआइ को इस बाबत ई-मेल भेजा गया है। मृतक के परिवार में चार सदस्य हैं। सभी ने पहले ही स्वाब सैंपल देकर जांच करा ली थी, रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

वहीं शुक्रवार को जिले में गांव कुराना, माडल टाउन, बड़ौली, भारत गेस्ट हाउस, सेक्टर-11, सेक्टर-17, सेक्टर-18, गोशाला मंडी और एनएफएल टाउनशिप में संक्रमित मिले हैं। 813 लोगों के स्वाब सैंपल लिए गए।

सिविल सर्जन के मुताबिक जिले में अब तक मिले 10 हजार 632 पॉजिटिव में से 10 हजार 326 रिकवर किए जा चुके हैं। 149 केस एक्टिव हैं और 149 की मौत हो चुकी है। आठ मरीज अपने बताए पते पर नहीं मिले हैं। वैसे बता दें कि इन दिनों कोरोना के केस कम मिल रहे हैं। सक्रिय केस भी कम होते जा रहे हैं। सुधार रेट बढ़ रहा है। इस माह के आंकड़े

कुल सैंपल कुल पॉजिटिव कुल रिकवर मौत

6776 118 113 02

chat bot
आपका साथी