बुलावे के बाद भी सरकार ने नहीं की बात, कर्मचारियों में रोष

सर्व कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की मांगों को लागू न करने पर सरकार का पत्र लघु सचिवालय के सामने पुल के नीचे फूंका और सरकार पर अनदेखी बरतने का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं कहा कि सरकार ने बातचीत के लिए बुलावा भेजा और फिर बात तक नहीं की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 09:26 AM (IST) Updated:Thu, 12 Sep 2019 06:32 AM (IST)
बुलावे के बाद भी सरकार ने नहीं की बात, कर्मचारियों में रोष
बुलावे के बाद भी सरकार ने नहीं की बात, कर्मचारियों में रोष

जागरण संवाददाता, पानीपत : सर्व कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की मांगों को लागू न करने पर सरकार का पत्र लघु सचिवालय के सामने पुल के नीचे फूंका और सरकार पर अनदेखी बरतने का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं कहा कि सरकार ने बातचीत के लिए बुलावा भेजा और फिर बात तक नहीं की। इससे कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। नेताओं ने आगामी बैठक में आंदोलन की घोषणा करने का फैसला लिया।

संघ के जिला प्रधान कश्मीर सिंह और जिला सचिव अमरीश त्यागी बताया कि सरकार ने बातचीत के लिए बुलावा भेजा, लेकिन बात नहीं की। यह सरकार की वादाखिलाफी है। जिसको लेकर के कर्मचारियों में रोष है। प्रदर्शन करते हुए सरकार के बुलावे का बहिष्कार और पत्र जलाकर विरोध किया। सर्व कर्मचारी संघ की राज्य कार्यकारिणी की मीटिग में अगले आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस दौरान सुनील दत्त, सुरेश कुमार, सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय सचिव तेजपाल, पब्लिक हेल्थ से राजपाल, शीशपाल मलिक, नगरपालिका कर्मचारी संघ के बलदेव बागड़ी व सुभाष चंडालिया ने हिस्सा लिया। इधर नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम के पालिका बाजार में मंगलवार को गेट मीटिग की। जिसमें ऑफिस का स्टाफ बेलदार, माली, आउटसोर्सिंग चौकीदार समेत सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी