कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम में बांटे फल

जासं, पानीपत : राज्यसभा सासद कुमारी शैलजा के जन्मदिन पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील बिंझौ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Sep 2017 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 24 Sep 2017 05:20 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम में बांटे फल
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम में बांटे फल

जासं, पानीपत : राज्यसभा सासद कुमारी शैलजा के जन्मदिन पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील बिंझौल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने असंध रोड सौदापुर गांव स्थित कुष्ठ रोग आश्रम में रोगियों को मिठाई, फल व कंबल वितरित किए।

सुनील ने कहा कि बहन शैलजा ने केंद्र में मंत्री रहते सदैव गरीब, मजदूर और किसान सहित सभी वर्गो के हित में कार्य किया। वे 36 बिरादरी की नेता है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता पुनित पूनम, जिला उप प्रधान आनंद मलिक, संदीप, समाजसेवी अनिल गेरा, पंकज धौंचक, गौरव जैन, प्रताप महराणा, वैभव, संदीप, राजेश, रिकू व अमित मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी