अंग्रेजी कविता पाठन प्रतियोगिता में चाणक्य सदन ने मारी बाजी

प्रिसिपल अनुपमा सिन्हा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे प्रतिभा के भंडार हैं। इनमें केवल निखार लाकर सांचे में ढालने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 May 2019 06:07 AM (IST) Updated:Wed, 15 May 2019 06:38 AM (IST)
अंग्रेजी कविता पाठन प्रतियोगिता में चाणक्य सदन ने मारी बाजी
अंग्रेजी कविता पाठन प्रतियोगिता में चाणक्य सदन ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, पानीपत : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय अंग्रेजी कविता पाठन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें स्कूल के चारों सदनों के तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पहली और दूसरी के बच्चों ने हिदी कविता गायन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक, हास्यवर्धक व नैतिक मूल्यों से संबंधित कविताओं की प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल मुकेश जागलान व ममता सोनी रहे। प्रतियोगिता में चाणक्य सदन ने प्रथम व आर्यभट्ट सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रिसिपल अनुपमा सिन्हा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे प्रतिभा के भंडार हैं। इनमें केवल निखार लाकर सांचे में ढालने की जरूरत है। इस मौके पर सुपरवाइजरी हैड नीलम शर्मा, प्रवीन शर्मा, मंजू गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी