एसवाईएल नहर पर हरियाणा बंद को लेकर इनेलो और भाजपा में खींचतान

हरियाणा में सतलुज यमुना संपर्क नहर पर राजनीति फिर गर्मा गई है। इनेलो द्वारा इस मुद्दे पर हरियाणा बंद करने की घोषणा की गई है। इस पर भाजपा आैर इनेलो में खींचतान बढ़ गई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 09 Aug 2018 11:38 AM (IST) Updated:Fri, 10 Aug 2018 08:57 PM (IST)
एसवाईएल नहर पर हरियाणा बंद को लेकर इनेलो और भाजपा में खींचतान
एसवाईएल नहर पर हरियाणा बंद को लेकर इनेलो और भाजपा में खींचतान

चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के निर्माण को लेकर इनेलो के 18 अगस्त को प्रस्तावित हरियाणा बंद पर सियासत गरमा गई है। नहर के लिए केंद्र व राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए इनेलो आज दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन कर रहा है, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने नहर निर्माण में देरी के लिए इनेलो को ही लपेटना शुरू कर दिया है।

मानसून सत्र शुरू होते ही 18 अगस्त को हरियाणा बंद कराएंगे अभय चौटाला

एसवाईएल नहर निर्माण के लिए सभी जिलों में गिरफ्तारियां दे चुके इनेलो कार्यकर्ता अब हरियाणा बंद कराने की तैयारी में जुटे हैैं। विधानसभा का मानसून सत्र 17 अगस्त से आरंभ हो रहा है, जो 21 अगस्त तक चलेगा। बीच में 18 व 19 अगस्त को शनिवार-रविवार के कारण अवकाश है। 18 अगस्त को हरियाणा बंद कराकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला खुद फील्ड में उतरे हुए हैैं।

यह भी पढ़ें: गूगल की भी 'अम्‍मा' हैं चौथी तक पढ़ीं कुलवंत कौर, इनकी प्रतिभा जान रह जाएंगे हैरान

अभय चौटाला के साथ इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा और पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू तमाम विधायकों के साथ हरियाणा बंद कराने को बैठकें कर रहे हैैं। इसके अलावा उन सभी जिलों में फिर से दस्तक दी जा रही है, जहां गिरफ्तारी आंदोलन चलाए जा चुके। अभय चौटाला ने व्यापारी नेताओं और दुकानदारों से हरियाणा बंद करने में सहयोग मांगा है। हरियाणा बंद की इनेलो की मुहिम में बहुजन समाज पार्टी का भी सहयोग मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: हो गई भारी गड़बड़ी, बूंद-बूंद पानी को तरसेंगे इन तीन राज्‍याें के लोग, मचेगा हाहाकार

इनेलो-बसपा गठबंधन को व्यापारियों का समर्थन

'' इनेलो ने एसवाईएल नहर का पानी हरियाणा में लाने, दादूपुर-नलवी नहर परियोजना को दोबारा से लागू करने और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कराने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। विधानसभा के मानसून सत्र में इनेलो इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी। हरियाणा बंद के लिए इनेलो-बसपा गठबंधन को व्यापारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में बंद ऐतिहासिक रहेगा।

                                                                                            - अशोक अरोड़ा, अध्यक्ष, इनेलो हरियाणा।

-------

व्यापारियों के साथ जबरदस्ती नहीं होने देंगे

'' सरकार को रिपोर्ट मिली है कि इनेलो नेता हरियाणा बंद कराने के लिए जबरदस्ती पर उतारू हैैं। विभिन्न जिलों से रिपोर्ट आई है कि व्यापारियों पर अलग-अलग हथकंडे अपनाकर बंद में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। सरकार ऐसा नहीं होने देगी। दरअसल, इनेलो की पुरानी संस्कृति लोगों के साथ गलत व्यवहार की रही है। एसवाईएल नहर निर्माण का जो भी काम हुआ है, वह भाजपा के राज में हुआ है।

                                                                                 - राजीव जैन, मीडिया सलाहकार, सीएम हरियाणा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी