हरियाणा में राजनीतिक केमिस्ट्री का उदाहरण बन रही है मनोहर लाल व दुष्यंत चौटाला की जोड़ी

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जोड़ी गठबंधन सरकारों के लिए नजीर बन रही है। दोनों नेता आपसी सहमति से राज्य में कई बड़े फैसलों को लेने में पूरी तरह से कामयाब रहे हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 05:54 PM (IST)
हरियाणा में राजनीतिक केमिस्ट्री का उदाहरण बन रही है मनोहर लाल व दुष्यंत चौटाला की जोड़ी
मनोहर लाल व दुष्यंत चौटाला की फाइल फोटो।

चंडीगढ़ [बिजेंद्र बंसल]। हरियाणा विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) का बेहतर समन्वय गठबंधन सरकारों के लिए नजीर बन रहा है। एक साल पहले राज्य में गठित भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का अभी न्यूनतम साझा कार्यक्रम भी तैयार नहीं हुआ है, बावजूद इसके दोनों दल आपसी सहमति से बड़े निर्णयों पर सहमति बनाकर विधानसभा में मंजूर कराने में कामयाब हो रहे हैं।

तीन कृषि कानूनों को लेकर पड़ोसी राज्य पंजाब में सत्तापक्ष और मुख्य विपक्षी दल विरोध में आंदोलन कर रहे हैं, मगर हरियाणा में गठबंधन सरकार ने इन तीनों कृषि कानूनों को विधानसभा की भी सहमति ले ली है। सिर्फ तीन कृषि कानून ही नहीं, बल्कि इस बार विधानसभा में निजी क्षेत्र के संस्थानों में 75 फीसद नौकरियों में स्थानीय उम्मीदवारों के आरक्षण से लेकर पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसद भागीदारी का विधेयक भी सरकार पारित कराने में कामयाब रही। दो दिन चले विधानसभा सत्र में सरकार ने दस विधेयक पारित कराए। इस उपलब्धि को राजनीतिक दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) के बीच बेहतर राजनीतिक केमिस्ट्री को श्रेय दिया जा रहा है।

गठबंधन लगातार चढ़ रहा है कामयाबी की सीढ़ी

हरियाणा में सोनीपत जिला के बरोदा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए गत तीन नवंबर को मतदान भी हो चुका है। इस उपचुनाव के नतीजे दस नवंबर को आने हैं मगर गठबंधन दल इसके नतीजों से बेपरवाह लगातार कामयाबी की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। दोनों दलों के प्रमुख नेता खासतौर दिल्ली में भाजपा हाईकमान भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच बेहतर समन्वय से खुश है।

यह भी पढ़ें : बड़ा खुलासाः सुनारिया जेल से गुपचुप एक दिन के पैरोल पर बाहर आया राम रहीम, गुरुग्राम गया था

यह भी पढ़ें : हरियाणा में निजी सेक्टर में 75% आरक्षण के एक प्रावधान पर बिफरे कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा

यह भी पढ़ें : पंजाब में 1467 स्कूल और बने स्मार्ट, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया एक साथ उद्घाटन

यह भी पढ़ें : पटियाला के लवप्रीत कौर सुसाइड केस में डेढ़ साल बाद केस दर्ज, पति ने फर्जी हस्ताक्षर कर लिया था शव

chat bot
आपका साथी