Cabinet विस्तार के लिए मनोहर और दुष्यंत का Homework पूरा, अब शाह की मुहर बाकी

मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला ने मंत्रिमंडल के आकार से लेकर राज्यभर में दोनों दलों की भागीदारी को लेकर होमवर्क पूरा कर लिया है। इस पर अब शाह की मुहर लगना बाकी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 12:51 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 12:51 PM (IST)
Cabinet विस्तार के लिए मनोहर और दुष्यंत का Homework पूरा, अब शाह की मुहर बाकी
Cabinet विस्तार के लिए मनोहर और दुष्यंत का Homework पूरा, अब शाह की मुहर बाकी

नई दिल्ली [बिजेंद्र बंसल]। हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार अब विधानसभा के विशेष सत्र के बाद ही होगा। मंत्रिमंडल का आकार और जजपा के मंत्रियों की संख्या तय करने के लिए दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहले उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और फिर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से गहन मंथन किया था।

इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल की गत दोपहर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट से भी लंबी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला ने मंत्रिमंडल के आकार से लेकर राज्यभर में दोनों दलों की भागीदारी को लेकर होमवर्क पूरा कर लिया है। इस पर अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मुहर लगनी बकाया है।

जजपा के साथ बेहतर समन्वय के पक्ष में है भाजपा का शीर्ष नेतृत्व

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर असमंजस की स्थिति के चलते भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के साथ बेहतर समन्वय के पक्ष में है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा हर हाल में इस गठबंधन के सकारात्मक संदेश देना चाहती है। इसके चलते मंत्रिमंडल गठन से लेकर दोनों दलों के न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने में भी जल्दबाजी नहीं की जाएगी।

जजपा को नहीं है कोई जल्दबाजी

जननायक जनता पार्टी के नेता और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपनी पार्टी की कोर कमेटी के सामने यह साफ कर दिया है कि उन्हें न तो मंत्रिमंडल में विस्तार की जल्दबाजी दिखानी है और न ही सरकार का सुख भोगने की। फिलहाल पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में कारगर कदम उठाने हैं। दुष्यंत ने अपने विधायकों को भी साफ निर्देश दे दिया है कि वे सरकार की मजबूती के इतर कुछ भी नहीं बोलें। दुष्यंत के इस रुख के बाद सरकार का गुप्तचर विभाग भी अब जजपा की गतिविधियों पर ज्यादा नजर नहीं रख रहा है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी