मोरनी में मिल्खा सिंह के नाम पर होगा पैराग्लाइडिग क्लब

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को घोषणा की कि मोरनी में पैराग्लाइडिग क्लब का नाम अब फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह पैराग्लाडिग क्लब रखा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:10 PM (IST)
मोरनी में मिल्खा सिंह के नाम पर होगा पैराग्लाइडिग क्लब
मोरनी में मिल्खा सिंह के नाम पर होगा पैराग्लाइडिग क्लब

जासं, पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को घोषणा की कि मोरनी में पैराग्लाइडिग क्लब का नाम अब फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह पैराग्लाडिग क्लब रखा जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के आसपास के युवाओं को ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह क्लब यहां होने वाली साहसिक गतिविधियों का संचालन करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पैराग्लाइडिग के लिए मोरनी बेहद उपयुक्त स्थल साबित होगा। इससे आसपास के गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पर्यटन विकास के लिहाज से प्रदेश के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक खेल गतिविधियों के लिए लोगों को बहुत दूर मनाली आदि क्षेत्रों में जाना पड़ता है। शिवालिक पहाड़ियों के बीच मोरनी हिल्स एरिया में इस तरह की गतिविधियां शुरू होने से लोगों को न केवल रोमांचक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा, बल्कि इनसे आसपास के क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा।

इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवरपाल, खेल मंत्री संदीप सिंह, पंचकूला के महापौर कुलभुषण गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव ए के सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल, महानिदेशक आरएस वर्मा, पर्यटन विभाग के एमडी डा. नीजर, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। सीएम की घोषणा में खास

- पंचकूला में बनेगा पर्यटन सूचना केंद्र

- पंचकूला दर्शन के लिए पांच बसें लगाई जाएंगी

- यात्री निवास की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी

- साहसिक खेल गतिविधियों के तहत एक दिवसीय नौ ट्रेकिग रूट तैयार

- दो दिवसीय ट्रेकिग रूट भी फाइनल किए जाएंगे।

- इसके लिए नाइट स्टे की व्यवस्था जल्द की जाएगी। सीएम ने मोरनी टिक्करताल में साहसिक खेल गतिविधियों का किया अवलोकन

मनोहर लाल ने बताया कि मोरनी टिक्करताल में साहसिक खेल गतिविधियों का अवलोकन कर युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने पंचकूला को सांस्कृतिक, मेडिकल, वन्य जीव एवं अन्य क्षेत्रों में विकसित करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। पैराग्लाइडिग के अलावा मोरनी में रोमांच के और भी कई साधन

मोरनी में पैराग्लाइडिग के अलावा हॉट एयर बैलून, पैरासेलिग, पावर मोटर, ई-हाईड्रोफॉयल, जेट स्कूटर और नौकायन का लुत्फ उठाया जा सकेगा। रविवार को मुख्यमंत्री ने इनका अवलोकन किया। नाडा साहेब और मनसा देवी मंदिर के पास के एरिया के विकास के लिए केंद्र से मिले 49 करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि कालका से कलेसर तक का क्षेत्र पर्यटन रूट के रूप में विकसित किया जा रहा है। नाडा साहेब और मनसा देवी तीर्थ स्थलों के विकास के लिए केंद्र से 49 करोड़ रुपये की राशि मिली है। मोरनी से जुड़ेगा आदिबद्री वाला रूट

आदिबद्री के लिए 52 करोड़ रुपये की राशि मिली है, जिससे वहां पर भी कार्य करवाए जा रहे हैं। इस रूट से मोरनी को भी जोड़ा जा रहा है। इसमें माधोगढ़, लोहगढ़ में बना किला भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। टूरिज्म के हिसाब से और स्थानों पर भी गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इनमें रानी महल बावड़ी नारनौल, ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल में भी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी