हरियाणा के बरोदा सीट केे उपचुनाव में पूरा दमखम लगाएगी भाजपा व कांग्रेस, बनाई खास रणनीतियां

हरियाणा के बरोदा विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस पूरा दमखम लगाएगी। इसके लिए दोनों पार्टियों ने खास रणनीतियां बनाई हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 10:57 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 10:57 AM (IST)
हरियाणा के बरोदा सीट केे उपचुनाव में पूरा दमखम लगाएगी भाजपा व कांग्रेस, बनाई खास रणनीतियां
हरियाणा के बरोदा सीट केे उपचुनाव में पूरा दमखम लगाएगी भाजपा व कांग्रेस, बनाई खास रणनीतियां

नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट के लिए होनेवाले उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस पूरा दमखम लगाएगी। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल यहां कांग्रेस का गढ़ तोड़ने की कोशिश में हैं तो पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस पर अपना वर्चस्‍व कायम रखने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। बरोदा सीट पर हुड्डा समर्थक नेता जीतते रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस बरोदा से जींद उपचुनाव से कुछ हटकर राजनीतिक संदेश देने का इशारा कर रही हैं।

अभी तक चुनाव आयोग ने बरोदा उपचुनाव के लिए तारीख भी तय नहीं हुई हैं, लेकिन दोनों पार्टियों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। उपचुनाव की घोषणा से पहले ही दोनों दलों के नेता क्षेत्र मेें प्रचार में जुट गए हैं। इस  प्रचार के दौरान दोनों दलों के नेता अब तक निजी हमलों से बच रहे हैं, जबकि जींद उपचुनाव राजनेताओं के बीच निजी हमलों और कटाक्ष का पर्याय बन गया था।

हरियाणा कांग्रेस बरोदा उपचुनाव में भाजपा का प्रभारी बदलने को नहीं बनाएगी मुद्दा

महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने करनाल के सांसद संजय भाटिया को बरोदा उपचुनाव के लिए प्रभारी बनाए जाने का सार्वजनिक मंच से विरोध किया तो भाजपा ने बिना देरी कर भाटिया को बदल दिया। हालांकि भाटिया को बदलने के निर्णय की बाबत अभी तक पार्टी के नेताओं की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है मगर अब बरोदा उपचुनाव के लिए कृषि मंत्री जेपी दलाल प्रभारी होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रभारी बदलने को भाजपा का आंतरिक मामला बताया

इस पूरे प्रकरण में भाजपा नेताओं ने काफी संयम का परिचय दिया। इसी तरह जब पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से प्रभारी बदलने की बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए यह कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा अपने संगठन की दृष्टि से किसी भी नेता को प्रभारी बनाए। कांग्रेस को इससे कुछ लेना-देना नहीं है। कांग्रेस तो बरोदा में प्रदेश के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। जनता से इस उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा शासन का अंतर बड़ा मुद्दा होगा।

--------------

दीपेंद्र हुड्डा ने संभाली हुई है कमान

भाजपा और कांग्रेस के चुनाव प्रभारियों ने बरोदा में कमान संभाली हुई है। कांग्रेस ने यहां सांसद दीपेंद्र हुड्डा को कमान दी हुई है। भाजपा की तरफ से कृषि मंत्री जेपी दलाल तो सोनीपत में जिला के अधिकारियों को भी विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दे चुके हैं। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी के लिए यहां बिजली मंत्री रणजीत सिंह भी सक्रियता के साथ दौरे कर चुके हैं। जजपा नेता अजय सिंह चौटाला और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भी इस हल्के में लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं। इसके अलावा इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और उनके पुत्र अर्जुन चौटाला भी बरोदा में पिछले एक माह से सक्रिय हैं।

यह‍ भी पढ़ें: परिवार ने लगाया सनसनीखेज आरोप- बदमाशों के झुंड से घिर गए थे सुशांत सिंह राजपूत

यह‍ भी पढ़ें: घटेगा रेल सफर का समय, दिल्ली से चंडीगढ़ तीन व अमृतसर साढ़े पांच घंटे में पहुंचाएगी प्राइवेट ट्रेन

यह‍ भी पढ़ें: आधी रात को हाईवे पर प्रेमिका के साथ कार मे था पति और तभी पहुंच गई पत्‍नी, फिर हुआ बड़ा हंगामा

 यह‍ भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रोता रहता है यह बेजुबान, अभी हरियाणा में है एक्‍टर का डॉग फज

यह‍ भी पढ़ें: हरियाणा की अंतरराष्‍ट्रीय शूटर मनु भाकर का देसी अंदाज, गाय से दूध दुह रही हैं आजकल

यह‍ भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू की पत्‍नी का बड़ा बयान कहा- पंजाब में शिअद का साथ छोड़े तो लौट सकते हैं भाजपा में


 पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी