मुगालते में न रहें इनेलो कार्यकर्ता, जरा नहीं बदले अभय चौटाला : कुलदीप

हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष व व‍रिष्‍ठ कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने इनेलो नेता अभय चौटाला के रवैये पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि अभय जरा भी नहीं बदले हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 12:23 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 01:49 PM (IST)
मुगालते में न रहें इनेलो कार्यकर्ता, जरा नहीं बदले अभय चौटाला : कुलदीप
मुगालते में न रहें इनेलो कार्यकर्ता, जरा नहीं बदले अभय चौटाला : कुलदीप

नई दिल्‍ली। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला और कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल के बीच हुए जूता प्रकरण की गूंज अभी कम नहीं हुई है। जूता प्रकरण के बाद नेता प्रतिपक्ष ने एक और विवादित बयान दे दिया था कि यदि उनके पास रिवाल्वर होती तो वे दलाल के सिर में गोली मार देते। कांग्रेस ने दलाल के एक वर्ष के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष के बयानों को लेकर आक्रामक रुख अपनाया हुआ है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अौर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष कुलदीप शर्मा ने इनेलो नेता अभय चौटाला के रवैये पर सवाल उठाया है।

कुलदीप शर्मा ने जूता प्रकरण, दलाल के निलंबन और चौटाला के बयानों पर दैनिक जागरण के विशेष संवाददाता बिजेंद्र बंसल से विस्तृत बातचीत की। उन्‍होंने कहा कि अभय चौटाला के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ है। वह पहले जैसे थे आज भी वैसे ही हैं। इनेलो कार्यकर्ताओं को अभय चौटाला के इस मुगालते में नहीं रहें कि अभय चौटाला बदल गए हैं। प्रस्तुत है कुलदीप शर्मा से बातचीत के प्रमुख अंश।

- क्‍या कांग्रेस जूता प्रकरण को राजनीतिक मुद्दा बनाने जा रही है?

देखिए, विधानसभा में जूता प्रकरण के बाद राज्य की जनता के मन में एक बड़ा सवाल खड़ा हुआ है, जिस व्यक्ति की मानसिकता हिंसक हो, क्या उस व्यक्ति को राजनीति में रहना चाहिए? इसलिए कांग्रेस निश्चित रूप से लोगों की अपेक्षानुसार इसे राजनीतिक मुद्दा मानती है।

 

बातचीत के दौरान कुलदीप शर्मा की एक मु्द्रा।

-पिछले चार सालों में इनेलो कार्यकर्ताओं ने यह कहना शुरू कर दिया था कि अभय चौटाला बदल गए हैं?

मेरा इनेलो कार्यकर्ताओं को सुझाव है कि वे मुगालते में न रहें, अभय चौटाला जरा नहीं बदले हैं। अभय चौटाला ने विधानसभा में गरीबों की आवाज उठा रहे विधायक करण सिंह दलाल पर जूता उठाकर महम कांड, अमीर सिंह हत्याकांड की याद ताजा कर दी है। अभय यदि बदल गए होते तो कैथल में इनसो कार्यकर्ताओं को नहीं धमकाते। विधानसभा के सत्र में भी अभय जिस तरह सरकार के मंत्रियों और विधायकों को धमकाते हैं, उससे स्पष्ट है कि उनकी प्रवृति नहीं बदली है।

यह भी पढ़ें: नवजात कमरे में रो रहा था तो उठाकर ले गई बिल्ली, फिर जो हुआ उसने हैरत में डाला

 - करण सिंह दलाल के निलंबन के मुद्दे पर कांग्रेस की क्या रणनीति है?

पूरी कांग्रेस करण दलाल के पीछे खड़ी है। असल में मुद्दा 25 लाख गरीब परिवारों का था, जिनका नाम बीपीएल सूची से काट दिया गया है। करण दलाल ने विधानसभा में यही तो कहा था कि 25 लाख गरीब परिवारों का नाम बीपीएल सूची से काटने से प्रदेश कलंकित हुआ है। इसमें क्या गलत है? असल में दलाल के निलंबन के पीछे दो कारण अहम हैं। एक तो अध्यक्ष को विधानसभा संचालन नियमों की जानकारी नहीं है और दूसरे इनेलो का भाजपा से गठजोड़।

 

बातचीत के दौरान कुलदीप शर्मा की एक मु्द्रा।

- जब करण दलाल का निलंबन हुआ तो कांग्रेस विधायकों ने नियम दिखाने में देर नहीं कर दी थी?

ऐसा नहीं है। निलंबन से ठीक पहले विधानसभा अध्यक्ष ने आधे घंटे के लिए सदन स्थगित करके कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों को सुना है, मगर वह यह कहते रहे कि यह फैसला उनका नहीं बल्कि सदन का है। इसलिए इस फैसले को वह पलट नहीं सकते। मगर ऐसा नहीं है, सदन यदि बहुमत के आधार पर पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों को पांच साल के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पारित कर दे तो क्या विधानसभा अध्यक्ष मान लेंगे।

यह भी पढ़ें: 20 साल बाद हुआ ब्लेजर की चोरी का केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

 

बातचीत के दौरान कुलदीप शर्मा।

-विधानसभा अध्यक्ष के रूप में आपके पर भी कांग्रेस में शामिल हुए हजकां के विधायकों का मामला अटकाने का आरोप है?

यह आरोप मिथ्या है। जो इस पूरे मामले पर बहस करना चाहे, मैं उनके साथ तथ्यों के आधार पर बहस करने को तैयार हूं। मैं 4 फरवरी 2011 को स्पीकर बना था और जनवरी 2013 में मैंने इसका फैसला दे दिया था।

यह भी पढ़ें: ससुर बेहोश कर नवविवाहित बहू से करता था दुष्कर्म, बड़ी बहू बनाती थी वीडियो

- जूता प्रकरण और इससे पहले कलंकित कहे जाने संबंधी कार्यवाही की वीडियो फुटेज क्या सार्वजनिक नहीं करनी चाहिए?

मैं चाहता हूं कि यह फुटेज सार्वजनिक हो, जनता देखे कि किसने कब और किस बात को लेकर विधानसभा में क्या कहा। असल में भाजपा इस वीडियो फुटेज को सार्वजनिक नहीं करेगी, क्योंकि इसमें इनेलो-भाजपा गठजोड़ से लेकर भाजपा सरकार ने जो गरीबों के साथ अन्याय किया है, इसकी पोल खुल जाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी