Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ससुर बेहोश कर नवविवाहित बहू से करता था दुष्कर्म, बड़ी बहू बनाती थी वीडियो

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sat, 15 Sep 2018 01:39 PM (IST)

    नवविवाहित छोटी बहू को बेहोश कर ससुर दुष्कर्म करता रहा और उसकी बड़ी बहू इसकी वीडियो बनाती रही। ...और पढ़ें

    Hero Image
    ससुर बेहोश कर नवविवाहित बहू से करता था दुष्कर्म, बड़ी बहू बनाती थी वीडियो

    जेएनएन, अंबाला शहर। जेठानी ने दूध में नशा मिलाया और उसे नवविवाहित देवरानी को पिला दिया। कुछ देर बाद देवरानी बेहोश हुई तो ससुर ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान जेठानी वीडियो बनाती रही। देवरानी ने पुलिस में शिकायत की बात कही तो जेठानीव ससुर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने लगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता ने अब मामले की शिकायत पुलिस में दी है। आरोपित परिवार पटियाला का रहने वाला है। सरकारी अस्पताल में महिला का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए गए। केस के अनुसार 11 फरवरी 2018 को पीड़िता की रीति-रिवाजों से शादी हुई थी। ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे।

    कुछ दिनों तक तो सबकुछ सामान्य चला, लेकिन बाद में कलह शुरू हो गई। पीड़िता से और दहेज की मांग की गई। इन्कार होने पर उसे तंग किया जाने लगा। पीड़िता ने अपने मायके वालों को भी बताया। दोनों पक्षों में समझौते के लिए बातचीत सिरे नहीं चढ़ी। मनमुटाव बढ़ने लगा।

    पति अपनी पत्नी का शारीरिक शोषण भी करता था। काफी समय तक तो उसने किसी को नहीं बताया, लेकिन उत्पीड़न बढ़ने पर अपना दर्द जेठानी से सांझा किया। जेठानी ने उसे विश्वास दिलाया कि वह सबकुछ ठीक कर देगी। कुछ दिन बाद रात के समय जेठानी ने पीड़िता को दूध दिया। उसके बाद वह बेहोश हो गई।

    अगले दिन उठी तो उसका सिरदर्द कर रहा था। दोबारा विवाद के दौरान जेठानी ने पीड़िता को एक वीडियो दिखाया। इस वीडियो में ससुर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जांच अधिकारी एएसआइ सुमन के मुताबिक दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न के केस की तफ्तीश जारी है। मेडिकल के बाद कोर्ट में बयान करवा दिए गए हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें