पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल, कई जिलों के सीपी व एसपी बदले

हरियाणा पुलिस विभाग में भारी फेरबदल किया गया है। सरकार ने 27 आइपीएस और तीन एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:40 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:40 PM (IST)
पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल, कई जिलों के सीपी व एसपी बदले
पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल, कई जिलों के सीपी व एसपी बदले

जेएनएन, चंडीगढ़। पुलिस विभाग में भारी फेरबदल किया गया है। सरकार ने 27 आइपीएस और तीन एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर अमिताभ सिंह ढिल्लो और पंचकूला की पुलिस कमिश्नर चारू बाली समेत आठ जिलों के एसपी, हिसार रेंज के आइजी संजय कुमार और करनाल रेंज के एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क को बदल दिया है। संजय कुमार को फरीदाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। जींद, सिरसा, अंबाला, कैथल, पानीपत, नूंह, पलवल और दादरी के एसपी बदले हैं।

अधिकारी और नई जिम्मेदारी 

आलोक कुमार राय एडीजीपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो
अजय सिंघल एडीजीपी (महिलाओं के विरुद्ध अपराध) तथा रेलवे व कमांडोज का अतिरिक्त कार्यभार
कुलदीप सिंह सिहाग एडीजीपी स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो का अतिरिक्त कार्यभार
नवदीप सिंह विर्क एडीजीपी एचएपी मधुबन का अतिरिक्त कार्यभार
सीएस राव आइजी स्टेट क्राइम ब्यूरो गुरुग्राम
चारू बाली  आइजी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम
एम रवि किरण आइजी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो
संजय कुमार पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद
अमिताभ सिंह ढिल्लो आइजी हिसार
सौरभ सिंह पंचकूला के पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार 
हेमंत कलसन  डीआइजी सीटीआइ होमगार्ड हरियाणा
अश्विन एसपी जींद
डा. अरुण सिंह एसपी सिरसा
सुखबीर सिंह एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो
अशोक कुमार एसपी कानून एवं व्यवस्था तथा एसपी टेलीकाम का अतिरिक्त कार्यभार
नाजनीन भसीन एसपी एसटीएफ का अतिरिक्त कार्यभार
हामिद अख्तर एसपी सिक्योरिटी
सुलोचना कुमारी डीसीपी इस्ट गुरुग्राम
मनीषा चौधरी एसपी महिलाओं के विरुद्ध अपराध के साथ एसपी आइटी का अतिरिक्त कार्यभार
अभिषेक जोरवाल एसपी सीएम एफएस (सीआइडी)
आस्था मोदी  एसपी अंबाला
वसीम अकरम  एसपी कैथल
हिमांशु गर्ग डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम के साथ डीसीपी साउथ गुरुग्रामका अतिरिक्त कार्यभार
राजेश दुग्गल एसपी नूंह
मनबीर सिंह  एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो
स्मिति चौधरी एसपी दादरी
विनोद कुमार  एसपी पलवल
सुमित कुमार  एसपी पानीपत
कमलदीप गोयल  डीसीपी पंचकूला
राजीव देसवाल  एसपी सीआइडी

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी