मैजिकल मोमेंट्स ने किया दर्शकों को मोहित

जागरण संवाददाता, पंचकूला : द ब्रिटिश स्कूल की ओर से 12वा वार्षिक समारोह, 'मैजिकल मोमेंट्स' का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Dec 2017 08:56 PM (IST) Updated:Mon, 11 Dec 2017 11:02 AM (IST)
मैजिकल मोमेंट्स ने किया दर्शकों को मोहित
मैजिकल मोमेंट्स ने किया दर्शकों को मोहित

जागरण संवाददाता, पंचकूला : द ब्रिटिश स्कूल की ओर से 12वा वार्षिक समारोह, 'मैजिकल मोमेंट्स' का आयोजन सेक्टर पांच स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित किया। स्टूडेट्स ने अपनी विभिन्न सास्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। गेस्ट ऑफ ऑनर राजेश जोगपाल आयुक्त, नगर निगम ने दीप प्रज्जविलत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ स्कूल की चेयरपर्सन उर्मिला सेठी, डायरेक्टर संजय सेठी और गीतिका सेठी, प्रिंसिपल अनीता मेहरा और एडमिनिस्ट्रेटर सुषमा गुप्ता भी मौजूद थीं। प्रिंसिपल अनीता मेहरा ने दर्शकों का स्वागत किया जबकि स्कूल की डायरेक्टर गीतिका सेठी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी