भाजपा की विजय संकल्प यात्रा की जोरदार शुरुआत

By Edited By: Publish:Mon, 25 Aug 2014 08:14 PM (IST) Updated:Mon, 25 Aug 2014 08:14 PM (IST)
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा की जोरदार शुरुआत

- कालका के काली माता मंदिर में हवन के साथ हुई यात्रा की शुरुआत

जागरण संवाददाता, पंचकूला : भाजपा की विजय संकल्प यात्रा कालका के काली माता मंदिर से शुरू हुई। मंदिर में हवन किया गया, जिसमें यजमान सासद रतन लाल कटारिया और उनकी पत्नी बंतो कटारिया रहे। कालका के काली माता मंदिर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री कृष्ण पल गुज्जर और प्रदेश महामंत्री कंवरपाल भी उपस्थित थे। भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित और जोश में दिखे।

मंदिर में हवन के बाद लोग गाधी चौक के लिए बढ़े, जहा से यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा पूरे हरियाणा में चार चरणों में की जाएगी। सभी की शुरुआत आज से हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विशाल सेठ ने कहा कि यात्रा में आम आदमी और भाजपा के कार्यकर्ता के रुझान और उत्साह से साफ नजर आ रहा है कि आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है।

कालका से पिंजौर होते हुए यह यात्रा पंचकूला के माजरी चौक पहुंची, जहा पंचकूला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद यह यात्रा बरवाला के लिए निकली, जहा से ये रायपुररानी और नारायणगढ़ के लिए निकली। हजारों की संख्या में भाजपा का कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आया। रायपुररानी में कुरुक्षेत्र के सासद राजकुमार सैनी ने यात्रा का संबोधन कर उसमें भाग लिया। इस अवसर पर शामलाल बंसल, ज्ञान चंद गुप्ता, प्रमोद सिंगला, दीपक मनचंदा, रेखा शर्मा, संजय आहूजा, राजेश गौड़ और जिला मीडिया प्रभारी विकास पाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी