व्यापारियों की समस्याओं पर सम्मेलन 20 को : गुप्ता

By Edited By: Publish:Mon, 14 Jul 2014 09:13 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jul 2014 09:13 PM (IST)
व्यापारियों की समस्याओं पर सम्मेलन 20 को : गुप्ता

जागरण संवाददाता, पंचकूला : काग्रेस सरकार व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रही है और जिले में कानून व्यवस्था लगातार खराब हो रही है। अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल एक-दो दिन में उच्चाधिकारियों से भी मिलेगा।

यह बात सोमवार को एक पत्रकार सम्मेलन में व्यापार प्रकोष्ठं की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ज्ञान चंद गुप्ता ने कही। गुप्ता ने बताया कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठं की ओर से 20 जुलाई को सेक्टर 16 के अग्रवाल भवन में व्यापारी समेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें प्रकोष्ठं के राष्ट्रीय संयोजक श्याम बिहारी मिश्रा मुख्यातिथि होंगे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राम बिलास शर्मा अध्यक्षता करेंगे। इसमें अंबाला के सासद रत्नलाल कटारिया अति विशिष्ट और उद्योगपति तेजपाल गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं पर भी विचार विमर्श कर भावी रणनीति तय की जायेगी। उन्होंने जिला में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई और कहा कि आज व्यापारी पूरी तरह से असुरिक्षत है। यदि व्यारियों को सुरक्षा प्रदान नहीं की गई तो भाजपा सड़कों पर उतरने का मजबूर होगी।

chat bot
आपका साथी