तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म, किशोरी से छेड़छाड़

पलवल : हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर तमंचे के बल पर एक 1

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 02:35 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 02:35 PM (IST)
तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म, किशोरी से छेड़छाड़
तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म, किशोरी से छेड़छाड़

जागरण संवाददाता, पलवल : हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर तमंचे के बल पर एक 18 वर्षीया युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। एक अन्य घटना में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई तथा उसे अगवा करने का प्रयास किया गया। शिकायतों के आधार पर महिला थाना पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं।

पहले मामले में हथीन खंड के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 25 अक्टूबर की रात को वह अपने घर में अकेली सोई हुई थी। देर रात करीब 11.30 बजे उन्हीं के गांव का निवासी युवक नासिर उनके घर में घुस आया। नासिर अपने हाथ में तमंचा लिए था, जिसे दिखाकर उसने जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का कहना है कि हथियार देखकर वह भयभीत हो गई तथा आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार इसी दौरान उसने शोर मचा दिया, जिस पर साथ के घर से उसकी चाची आ गई तथा आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

एक अन्य घटना में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने कहा है कि वह साथ के गांव के राजकीय स्कूल में पढ़ने जाती है। स्कूल आने-जाने के दौरान गांव के ही रोहित, अभिषेक व योगेश उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। शनिवार को तीनों आरोपितों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने भागकर खुद को बचाया। बाद में उसने घर जाकर परिजनों को सारे घटनाक्रम के बारे में बताया तथा महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई। दुष्कर्म पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराकर अदालत में बयान दर्ज करा दिए गए हैं। छात्रा के बयान पर भी आरोपितों को खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों ही मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

- कमला देवी, महिला थाना प्रभारी

chat bot
आपका साथी