बजरंग बने बाला जी जनसेवक के प्रधान

संस, महेंद्रगढ़ : श्री बाला जी जनसेवक मंडल के संस्थापक बजरंग लाल लोहिया को फिर से सर्वसम्मति से मंड

By Edited By: Publish:Sun, 04 Dec 2016 07:26 PM (IST) Updated:Sun, 04 Dec 2016 07:26 PM (IST)
बजरंग बने बाला जी जनसेवक के प्रधान

संस, महेंद्रगढ़ : श्री बाला जी जनसेवक मंडल के संस्थापक बजरंग लाल लोहिया को फिर से सर्वसम्मति से मंडल का प्रधान चुना गया। मंडल के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण कुमार यादव की अध्यक्षता में अंगूरी देवी धर्मशाला में बाला जी सेवक मंडल की बैठक बुलाई गई, जिसमें पूर्व प्रधान महेश गुप्ता ने अपने कार्यकाल का ब्यौरा प्रस्तुत किया, इसके उपरांत सभी सदस्यों ने एक मत से बजरंग लाल लोहिया को दो वर्ष के लिए मंडल का प्रधान चुना।

गौरतलब है कि वर्ष 2000 में बाला जी सेवक मंडल का गठन बजरंग लाल लोहिया द्वारा किया गया था। नव मनोनीत प्रधान को कार्यकारिणी के गठन का अधिकार भी सौंपा गया। इससे पूर्व भी बजरंग लाल लोहिया संस्था के प्रधान पद पर रह चुके हैं। प्रधान बजरंग लाल लोहिया ने कहा कि धर्म और संस्कृति का प्रचार करना उनका मुख्य मकसद रहेगा। बाला जी के प्रति लोगों की ज्यादा से ज्यादा आस्था बढ़े, इसके लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।

इस मौके पर रमेश कौशिक, जशमेर चौधरी, गो¨वद चावला, सुरेश भोरीवाला, प्रवीण दीवान, महेश गुप्ता, प्रमोद बाछोदिया, सुरेश पटेल व अक्खीराम सैनी सहित मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी